जेएनयू को लेकर चल रहे विवाद पर राहुल गांधी ने आक्रमक अंदाज में अपनी बात रखते हुए कहा कि, "देशभक्ति के लाइसेंस बांटने की दुकान खोल रखी है आरएसएस ने, सिर्फ वो कह सकते है देशभक्त कौन है और देशद्रोही कौन" -
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को 'जी' कह गए। जेएनयू मामले में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुरजेवाला ने अफजल गुरु को 'अफजल गुरु जी' कह कर संबोधित किया। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि गलती से वे एेसा बोल गए। सुरजेवाला ने कहा, '20 बार मैंने अफजल गुरु का नाम लिया। एक बार बोलने की रफ्तार के चलते गलती हो गई।'
-
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। येचुरी ने कहा कि, "पुलिस की कार्रवाई आपातकाल से भी बदतर थी। येचुरी ने आरोप लगाया कि हर जगह संघ की विचारधारा को लागू करने की कोशिश की जा रही है और अग्रणी संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। येचुरी ने जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जल्द रिहाई की मांग की है।"
-
जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की मां ने कहा है, ‘कृपया मेरे बेटे को आतंकवादी मत कहिए।’ बिहार के बेगुसराय जिले में पड़ोसी के घर पर टीवी समाचार देख कर वह रो पड़ीं। उसकी मां मीना देवी ने बिहार से फोन पर बताया, ‘हमें जब से पता चला है कि कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया है, तब से हम लगातार टीवी देख रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि पुलिस उसे बहुत ज्यादा नहीं पीटेगी। उसने कभी भी अपने माता-पिता का अपमान नहीं किया, देश की बात तो भूल ही जाइए। कृपया मेरे बेटे को आतंकवादी नहीं बोलिए। वह यह नहीं हो सकता है।’
-
शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे
-
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
-
योगगुरु बाबा रामदेव। (फाइल फोटो)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, "जो हुआ उसे कोई सहीं नहीं बता रहा लेकिन जिन लोगों ने देश विरोधी नारे लगाये हैं वो पहचाने जाने चाहिए। कौन देश विरोधी नारे लगा रहा था। सबूत दिखाइये" -
सीपीएम नेता प्रकाश करात ने इस मसले पर बोलते हुए कहा कि, "हमें उनकी (भाजपा और संघ की) देशभक्ति की परिभाषा मान्य नहीं, अगर वो हमें देशविरोधी मानते हैं तो हम इसे सम्मान का प्रतीक मानते हैं। सरकार विश्वविद्यालयों में बोलने की आजादी में हस्तक्षेप कर रही है।"
-
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर विश्वविद्यालय परिसर में हुए इस कार्यक्रम को लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का समर्थन प्राप्त था और देश को यह बात समझनी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से यह भी कहा कि वे ऐसे प्रदर्शनों को राजनीतिक नफे-नुकसान के चश्मे से न देखें। जेएनयू की घटना को हाफिज सईद का समर्थन मिला है, यह ऐसा सच है जिसे देश को समझना चाहिए। जो कुछ हुआ है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
