-
देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस फेज में पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की 1 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। (PTI Photo)
-
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है और जो शाम 6 बजे तक चलेगी। फिलहाल बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस बीच देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं, अभिनेताओं, क्रिकेटरों और मतदाताओं की अद्भुत तस्वीरें देखने को मिली हैं। (PTI Photo)
-
भारत के आम चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के दौरान मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ननों का एक ग्रुप भी मतदान करने के लिए कोलकाता के पोलिंग बूथ पर पहुंचा। (Photo: REUTERS)
-
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता में अपना वोट डालने के लिए कतार में इंतजार करते हुए नजर आए। (PTI Photo)
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। (PTI Photo)
-
गोरखपुर में भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता रवि किशन भी एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में इंतजार करते दिखे। (PTI Photo)
-
साहिबजादा अजीत सिंह नगर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा में वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचे थे। (PTI Photo)
-
लालू परिवार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पटना में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ वोट देने पहुंचे थे। (PTI Photo)
-
कमर दर्द के चलते तेजस्वी यादव व्हीलचेयर रर वोट करने पहुंचे। बता दें, बीते कई दिनों से तेजस्वी कमर दर्द से पीड़ित हैं। (PTI Photo)
-
लालू यादव की बेटी और राजद नेता मीसा भारती ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और पटना में वोट डाला। (PTI Photo)
-
बिलासपुर जिले के विजयपुर में भाजपा नेता जे.पी.नड्डा अपने परिवार के साथ एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे थे। (PTI Photo)
-
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के दौरान जालंधर में अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे थे। (PTI Photo)
-
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हमीरपुर जिले के समीरपुर में अपना वोट डाला। (PTI Photo)
-
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत भी मंडी में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची थीं। (PTI Photo)
-
कई साधु भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वाराणसी के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। (PTI Photo)
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संगरूर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। (PTI Photo)
-
फिरोजपुर में सेना के कई जवान भी वोट डालने के लिए कतार में खड़े नजर आए। (PTI Photo)
-
कुशीनगर में एक मतदाता घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: केवल लिक्विड डाइट और 45 घंटे का ध्यान, पीएम मोदी कन्याकुमारी में कर रहे साधना, देखें तस्वीरें)
