-
सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गुरुवार (24 मार्च) को पार्टी मुख्यालय में होली समारोह में भाग लिया। पिछले कुछ दशक में ऐसा पहली बार देखने को मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 24, अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में करीब 15 मिनट तक रहे। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने संक्षिप्त समारोह के दौरान दोनों नेताओं को फूल दिए। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल भी लगाया। (पीटीआई फोटो)
-
इस अवसर पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, संदीप दीक्षित और मीम अफजल मौजूद थे। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पूरे देश में यह संदेश भेजने की कोशिश कर रही है कि वह बहुसंख्यकों समेत सभी समुदायों का ख्याल रखती है। (पीटीआई फोटो)
-
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। होली के रंग इस देश के रंगों की तरह हैं, ये रंग देश की परंपरा में रचे बसे हैं, इसे संजो कर रखना हमारी जिम्मेदारी है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रधानमंत्री को भी शुभकामनाएं दे रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘हां बिल्कुल, मेरी शुभकामनाएं सबके लिए हैं।’’ (पीटीआई फोटो)
-
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार (24 मार्च) को यहां अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ केंद्रीय मंत्री भी 11 अकबर रोड स्थित शाह के आवास पर उन्हें होली की मुबारकबाद देने आए। (पीटीआई फोटो)
-
इससे पहले शाह ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘होली के आनंद उत्सव पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’’ (पीटीआई फोटो)
-
पारंपरिक संगीत की धुनों पर स्थानीय कलाकारों की ओर से बजाए जा रहे ढोल-नगाड़ों के बीच शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही शाह के आवास के लॉन में जमा हो गए थे। शाह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। (पीटीआई फोटो)
-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास 7 सर्कुलर रोड से सटे राजद प्रमुख के आवास 10 सकुर्लर रोड जाकर होली की पूर्व संध्या पर बुधवार (23 मार्च) देर शाम लालू और उनकी पत्नी राबडी देवी को होली की बधायी और शुभकामना दी जबकि लालू अपने दोनों पुत्रों उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और के साथ गुरुवार (24 मार्च) को नीतीश के आवास पहुंचे और उन्हें होली पर्व की बधायी और शुभकामना दीं। (पीटीआई फोटो)
