-
दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत समेत विश्व के कई देशों में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। (PTI Photo)
-
खास बात ये है कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही की गई थी। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। (PTI Photo)
-
यही कारण है कि दुनिया भर में योग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था। (PTI Photo)
-
वहीं, 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में योग किया। योग के बाद उन्होंने देश-दुनिया को भी संबोधित किया। (PTI Photo)
-
योग कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीएम अलग अंदाज में भी नजर आए। उन्होंने डल झील के किनारे कश्मीरी महिलाओं के साथ सेल्फी ली। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं। (PTI Photo)
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर लखनऊ के राजभवन प्रांगण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में सम्मिलित हुए और योगाभ्यास किया। (PTI Photo)
-
इस दौरान वह हर रोज से अलग भगवा टी-शर्ट में नजर आए। उन्होंने अनुलोम-विलोम समेत कई प्राणायाम किए। सीएम योगी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। (PTI Photo)
-
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि योग दिवस के अवसर पर हम अपनी विरासत का स्मरण करते हुए भारत की ऋषि परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। (PTI Photo)
-
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ के रेजीडेंसी पार्क में योग किया। रेजीडेंसी पार्क में योग करते हुए उपमुख्यमंत्री हर एक आसन को बखूबी करते नजर आए. (PTI Photo)
-
इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों के साथ योग किया। राष्ट्रपति भवन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाग लेने के बाद कुछ तस्वीरें शेयर कीं। (PTI Photo)
-
वहीं, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में संसद भवन परिसर में लोगों के साथ योग किया। इसके साथ ही लोकसभा के अध्यक्ष ने देशवासियों को योग दिवस को लेकर बधाई भी दी। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: सिर्फ इतनी गर्मी झेल सकता है इंसानी शरीर, जानें कितने तापमान पर हो जाती है मौत)
