-
वजन की समस्या न सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। अधिक वजन होने पर कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के अलावा भी कई और गंभीर बीमारियां हैं जिसका कारण मोटापा होता है। नियमित रूप से टहलने से ये समस्या कम हो सकती है। (Photo: Freepik) जिम की 5 ऐसी गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा
-
जब टहलते हैं तो इससे कैलोरी बर्न होती है और शरीर की चर्बी कम होने लगती है। लेकिन एक किलो चर्बी को कम करने के लिए नियमित रूप से कितना वॉक करना चाहिए। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
वॉकिंग और फैट लॉस का विज्ञान
एक किलो फैट लगभग 7,700 कैलोरी के बराबर होता है। जब फैट जल जाता है तो ये हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। नियमित रूप से अगर 1000 कदम चलते हैं तो 50-70 कैलोरी बर्न हो सकती है। ऐसे में देखा जाए तो एक किलो फैट जलाने के लिए लगभग 1,28,000 से 1,50,000 कदम चलना पड़ेगा। (Photo: Pexels) -
अगर आप नियमित रूप से 10,000-15,000 कदम चलते हैं तो 10 से 12 दिनों में एक किलो फैट कम हो सकता है। इसके साथ अगर व्यायाम और डाइट पर ध्यान देते हैं तो यह जल्दी कम हो सकता है। (Photo: Unsplash) रात में सोने से पहले इन सात लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए?
-
हालांकि, चर्बी को कम करने के लिए नियमित रूप से टहलना, डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण टहलना है। दरअसल, टहलने से कैलोरी बर्न होती है और धीरे-धीरे चर्बी कम होने लगती है। वहीं, नियमित एक्सरसाइज करने से अधिक भूख नहीं लगती है। (Photo: Freepik)
-
टहलने के अन्य फायदे
नियमित रूप से टहलने से हार्मोन संतुलित रहते हैं और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही थकान की समस्या से भी राहत मिल सकता है। मूड और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। (Photo: Pexels) -
समय
वेट लॉस के लिए नियमितता बेहद जरूरी है। नियमित रूप 10 से 15 हजार कदम चलना, हेल्दी डाइट और व्यायाम जरूरी है। कुछ योग भी हैं जो तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। सुबह के वक्त ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। हालांकि, शाम के वक्त भी टहल सकते हैं। (Photo: Pexels) दवा के साथ योग भी जरूरी, किडनी को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने में बेहद असरकारी हैं ये 6 योग