-
नियमित एक्सरसाइज करना या फिर अन्य शारीरिक गतिविधि पूरे शरीर के साथ ही दिल की सेहत को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। नियमित एक्सरसाइज से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है। लेकिन जिम करने के दौरान कुछ गलतियां हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता हैं। (Photo Source: Pexels) रात में सोने से पहले इन सात लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए?
-
1- जरूरत से ज्यादा मेहनत
जिम में अचानक बहुत ज्यादा मेहनत करना दिल पर भारी पड़ सकता है। कई रिसर्च में बताया जा चुका है कि बहुत तेज और भारी एक्सरसाइज करने से अचानक हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। (Photo Source: Pexels) -
सलाह
भारी एक्सरसाइज से पहले 10-15 मिनट हल्की एक्सरसाइज या फिर वॉर्मअप जरूर करना चाहिए। इससे शरीर धीरे-धीरे सक्रिय हो जाता है। (Photo Source: Pexels) -
2- जरूरत से ज्यादा ट्रेनिंग और आराम की कमी
लगातार भारी वर्कआउट करने के बाद भी शरीर को आराम नहीं देते हैं तो यह एक बड़ा बन सकता है। कई रिसर्च में बताया जा चुका है कि बिना पर्याप्त आराम के ज्यादा ट्रेनिंग करने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। (Photo Source: Pexels) -
सलाह
अगर आप नियमित हार्ड वर्कआउट करते हैं तो हफ्ते में कम से कम 1–2 दिन ब्रेक लेना चाहिए और पर्याप्त नींद लेना चाहिए जिससे शरीर को आराम मिल सके। (Photo Source: Freepik) -
3- शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी
जिम करने पर पसीना अधिक आता है जिसके चलते शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। दिल के कामकाज के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स बेहद जरूरी है। इसकी कमी होने पर हार्ट अटैक और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। (Photo Source: Freepik) दवा के साथ योग भी जरूरी, किडनी को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने में बेहद असरकारी हैं ये 6 योग -
सलाह
वर्कआउट से पहले, बाद में और बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही लंबे वर्कआउट के दौरान सीमित मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी ले सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
4- गलत एक्सरसाइज
किसी भी एक्सरसाइज को गलत तरीके से करने का असर सीधा दिल पर पड़ता है। इससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है जिसके चलते ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। साथ ही एक्सरसाइज के दौरान सांस लेने का तरीका भी इसे प्रभावित कर सकता है। (Photo Source: Freepik) -
सलाह
किसी भी एक्सरसाइज को गलत तरीके से नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस दौरान सांस लेने का तरीका भी सीखना जरूरी है जिसके लिए ट्रेनर से मदद ले सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
5- वर्कआउट के दौरान संकेतों को नजरअंदाज करना
वर्कआउट के दौरान कई बार कुछ संकेत नजर आते हैं। लेकिन इन संकेतों को काफी लोग नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह जानलेवा हो सकता है। खासकर जिन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं हो। (Photo Source: Freepik) -
ये संकेत हो सकते हैं
एक्सरसाइज करने के दौरान सीने में दर्द या भारीपन, बहुत ज्यादा सांस फूलना, चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना, दिल की धड़कन का अनियमित होना और अत्यधिक थकान हो तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। (Photo Source: Freepik) सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक है चीनी, उसकी जगह इस्तेमाल करें ये प्राकृतिक चीजें