-

गैस और ब्लोटिंग (पेट फूलना) की समस्या इन दिनों आम बनते जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। इससे पेट भारी, सूजा हुआ और कभी-कभी दर्द भी होता है। यह हमारी ऊर्जा, मूड और पाचन पर बुरा असर डाल सकता है। लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिसके जरिए प्राकृतिक रूप से अपने गट हेल्थ को स्वस्थ रख सकते हैं। (Photo: Freepik) पुराने से पुराना कब्ज हो सकता है दूर, सिर्फ ये दो योग आ सकते हैं काम
-
इन सात आसान प्राकृतिक तरीकों से सिर्फ 11 दिनों में पाचन तंत्र को स्वस्थ बना सकते हैं। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
1- सौंफ-जीरा पानी से करें दिन की शुरुआत
सुबह खाली पेट सौंफ और जीरा पानी पाचन तंत्र को शांत करता है और साथ ही गैस बनने से रोकता है। 11 दिनों तक एक-एक चम्मच जीरा और सौंफ को पानी में डालकर उबाल लें और फिर इसे पी लें। इससे पेट फूलने, गैस और अन्य पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
2- भोजन के बाद अदरक की चाय
अदरक एक प्राकृतिक एंटीइंफ्लेमेटरी है जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद कर सकता है और साथ ही गैस बनने की समस्या को भी कम कर सकता है। जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें भोजन के बाद 11 दिनों तक अदरक की चाय पीने की सलाह दी जाती है। इससे कब्ज से भी राहत मिल सकता है। (Photo: Unsplash) -
3- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से रहें दूर
सिर्फ 11 दिनों में डिब्बाबंद, पैकेज्ड, जंक या प्रोसेस्ड खाना कम कर दें तो असर दिखने लगेगा। ऐसे फूड्स में प्रिजर्वेटिव, ज्यादा नमक और शुगर की मात्रा अधिक होती है जो गट बैक्टीरिया का संतुलन बिगाड़ देती है और गैस बढ़ाती है। इसकी जह ताजी सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज का सेवन करें। (Photo: Unsplash) -
4- रात में इतने बजे के बाद न खाएं खाना
आयुर्वेद के अनुसार सूर्यास्त के साथ ही रात का भोजन कर लेना चाहिए। दरअसल, रात में पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए कोशिश करना चाहिए कि रात में 8 बजे से पहले भोजन कर लें। इससे अपच और रात में पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है। (Photo: Freepik) रोज सिर्फ पांच मिनट कर लें यह एक योग, पीठ दर्द से फेफड़ों और थायराइड तक में मिल सकता है आराम -
5- भोजन के बाद वॉक
भोजन के बाद टहलना बेहद जरूरी है। हर दिन भोजन के बाद 20 मिनट तक टहलने से पाचन तंत्र तेज होता है और गैस से राहत मिलती है। हर भोजन के बाद हल्की वॉक से पेट फूलने की समस्या कम हो जाती है और साथ ही भोजन को पचने में आसानी होती है। (Photo: Unsplash) -
6- फाइबर युक्त आहार और स्मूदी
सिर्फ 11 दिनों तक अपने आहार में फाइबर युक्त भोजन शामिल कर लें। सेब, केला और चुटकी भर दालचीनी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और गैस से राहत मिल सकता है। हालांकि, अधिक फाइबर के सेवन से गैस की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। (Photo: Freepik) -
7- पानी
शरीर में पानी की कमी होने पर भी पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है और इससे जुड़ी समस्या बढ़ने लगती हैं। नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इसके साथ ही चावल का मांड, कंजी, मट्ठा जैसे प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स का भी सेवन करना चाहिए। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे पचन तंत्र मजबूत होता है। (Photo: Freepik) -
8- 11 दिनों तक करें फॉलो
इन सातों उपायों को 11 दिनों तक नियमित रूप से फॉलो करने से असर दिख सकता है। पेट से जुड़ी इन सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही इतने दिनों तक इस तरह का लाइफस्टाइल अपनाने से गट को हिलींग का समय मिल जाता है जिससे ये प्राकृतिक रूप से दुरुस्त होते हैं। (Photo: Freepik) -
स्वस्थ आहार के साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज भी जरूरी है। एक्सरसाइज, आहार और पानी ये तीनों की पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे न सिर्फ गट हेल्थ दुरुस्त होता है बल्कि शरीर ऊर्जावान बनती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। (Photo: Freepik) क्या है मोहिनी मुद्रा, कैसे यह सरल हाथ का आसन चेहरे की चमक और आत्मविश्वास को बढ़ाता है