दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 31 मार्च को आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ गया है। यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यूपी और राजस्थान के कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। यहां कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कसौल, डलहौजी और चंबा जैसे इलाकों में 31 मार्च को बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रहा है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम
राजस्थान में धूल भरी आँधी की संभावना है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आँध्रप्रदेश तक तेज हवा चल सकती है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। अप्रैल की शुरुआत में तापमान बढ़ जाएंगे।
30-31 मार्च तक भारत के अधिकांश भागों में शुष्क मौसम रहेगा, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में वृद्धि की उम्मीद है, अप्रैल की शुरुआत में उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर-पश्चिम से तेज़ हवाएँ सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में जारी रहेंगी। तटीय कर्नाटक, केरल, असम और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है।
अप्रैल की शुरुआत दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ होगी। 2 से 4 अप्रैल के बीच महाराष्ट्र, तेलंगाना,एमपी, गुजरात और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है, जिससे फसलों की कटाई में परेशानी हो सकती है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्वी हिस्से में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके मौसम सुहावना बना रहेगा।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 141 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं निचले इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का दौर अभी भी जारी है।
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। शुक्रवार की रात से ही ठंडी हवा के झोंके के कारण प्रदेश में शनिवार को तापमान में असर देखने को मिला। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक गर्मी में कमी देखने को मिली। हालांकि, प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। इससे अप्रैल माह का आगाज ही तेज धूप और गर्मी से होने की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड में मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी बढ़ गयी है। वहीं, अप्रैल के महीने में सामान्य तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के आखिरी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अप्रैल महीने में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) ने राज्य के 35 मंडलों में भीषण लू और 223 मंडलों में लू चलने की चेतावनी दी है। श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लूरी सीतारामराजू, काकीनाडा और पूर्वी गोदावरी जिलों में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है।
ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड और गंगा किनारे के पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 29 और 30 मार्च को हीटवेव की स्थिति रह सकती है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु और गुजरात के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात में एक और 2 अप्रैल को तो तमिलनाडु महाराष्ट्र केरल आंध्र प्रदेश कर्नाटक में 31 से 2 अप्रैल तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
