दिल्ली और एनसीआर में शनिवार की सुबह-सुबह बारिश हुई। इससे राजधानी का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के बीच चमोली जिले के बदरीनाथ में सीमांत माणा गांव के पास शुक्रवार तड़के हिमस्खलन होने से वहां फंसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 55 मजदूरों में से 47 को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 8 अन्य की तलाश जारी है । प्रदेश के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने देहरादून में बताया कि बदरीनाथ धाम से छह किलोमीटर आगे हुई हिमस्खलन की घटना में पहले 57 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी लेकिन अब स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि दो मजदूरों के छुट्टी पर होने के कारण मौके पर 55 मजदूर थे।

दिल्ली में इस वर्ष का फरवरी माह गर्म रहा तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के औसत तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। 

Live Updates
13:57 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कश्मीर में रात भर हिमपात से रेल, सड़क और हवाई यातायात पर असर

कश्मीर में रातभर हुए हिमपात के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कश्मीर के अधिकतर हिस्से बर्फ से ढक गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं।

13:29 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हिमपात से पहाड़ों का नजारा खूबसूरत हुआ

उत्तराखंड के मुनस्यारी में पिछले पांच दिनों से हिमपात जारी है। खलिया टॉप, कुटी गांव और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। लगातार बर्फ गिरने से पहाड़ों का नजारा खूबसूरत हो गया है।

13:15 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे समेत साढ़े चार सौ सड़कों पर आवागमन ठप

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश से 4 नेशनल हाईवे समेत साढ़े चार सौ सड़कों पर आवागमन ठप हो गया है। इससे जरूरी सामानों की सप्लाई रुक गई है।

12:44 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में छाए बादल, न्यूनतम तापमान में इजाफा

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.9 डिग्री अधिक है।

12:15 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तराखंड के पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला और बागेश्वर में हिमपात

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला और बागेश्वर सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में मूसलधार बारिश और हिमपात दर्ज किया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार हिमालयी चोटियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

11:15 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, सतर्क रहने की अपील

बिहार में अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है। बीते दिन 27 फरवरी को मधुबनी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया, जबकि मोतिहारी में न्यूनतम तापमान 10.5°C रहा। वहीं, खगड़िया में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 18.2°C दर्ज किया गया।

10:56 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: 2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसका हल्का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले जो पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय था, वह अब कमजोर हो रहा है। इसी कारण बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है।

10:37 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बारिश के चलते तापमान में भारी उलटफेर

दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के चलते तापमान में भी भारी बदलाव की संभावना है। इसकी वजह से दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में कमी आएगी।

10:14 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में आज भारी बारिश और वज्रपात की संभावना, तेज हवा भी चलेगी

बिहार में आज मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-तड़प के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

09:30 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना

आईएमडी ने शुक्रवार को बिहार में खराब मौसम की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

08:52 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी में फंसे सैलानी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, चंबा में भारी बर्फबारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहां पर भारी संख्या में सैलानी फंसे हैं। उनको निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

08:26 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: श्रीनगर में बर्फबारी से तापमान काफी कम हुआ

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से वहां का तापमान काफी कम हो गया है। इसको देखने के लिए वहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं।

08:03 (IST) 28 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: अंबाला और पंचकूला में हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अंबाला और पंचकूला सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों तथा पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में बारिश हुई।