उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम पूरी तरह से साफ है। रात के समय भी अब हल्की ठंड हो रही है। हालांकि, दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को भी राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ ही बारिश होने के आसार भी जताए गए हैं। 13 मार्च से लेकर 15 मार्च तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी बीच होली होना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम फिर से साफ हो जाएगा। वहीं, तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश के बाद आईएमडी ने क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में आज का दिन रहने वाला है। IMD की जानकारी के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 13, 14 और 15 मार्च को हल्की बारिश होगी। मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
वहीं, दूसरी ओर गुजरात में गर्मी का असर बढ़ गया है। आईएमडी अहमदाबाद के प्रमुख अशोक कुमार दास कहते हैं, “गुजरात के लिए मौजूदा पूर्वानुमान यह है कि अगले 3 दिनों तक तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यह पूर्वानुमान सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर गुजरात क्षेत्रों के लिए है। दक्षिण गुजरात क्षेत्र के कुछ अलग-अलग इलाकों में भी इसी तरह के तापमान का अनुमान है। अगले 3 दिनों के लिए हमने लू की चेतावनी भी दी है।” भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में भी तापमान बढ़ रहा है। वहीं हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। आज भी यहां बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की संभावना है। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में कश्मीर में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो रही है। 16 मार्च तक और अधिक बर्फबारी और बारिश जारी रह सकती है। पिछले 24 घंटों में कश्मीर के ऊपरी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई है, जबकि कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन अब एक अच्छी खबर यह है कि आने वाले दिनों में मौजम करवट ले सकता है और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में दिल्ली में बारिश हो सकती है और इस वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड में 13 मार्च से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। होली के मौके पर भी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है। उत्तराखंड के मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि, पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। 11 और 12 मार्च को गुजरात के कुछ हिस्सों और दक्षिण राजस्थान के कुछ इलाकों में लू की स्थिति संभव है। पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई हिस्सों और दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
राजस्थान में 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उत्तर-पश्चिम, उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा राज्य के बाड़मेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा जालोर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, जैसलमेर में 39.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, सिरोही में 38.3 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री तथा पाली व बीकानेर में 38-38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दुनिया के टॉप 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं और असम का बर्नीहाट इस सूची में सबसे ऊपर है। स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी ‘आईक्यूएयर’ की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 में कहा गया है कि दिल्ली वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बना हुआ है, जबकि भारत 2024 में दुनिया का पाँचवां सबसे प्रदूषित देश रहा। 2023 में इस सूची में भारत तीसरे स्थान पर था।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तामान से 1.7 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने मंगलवार को दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इस बार होली पर मौसम बरसात वाला रहने का अनुमान है, उत्तरी और मध्य भारत में मध्यम बारिश की उम्मीद है। 12 से 15 मार्च के बीच दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में 11 मार्च को आंधी तूफान चलने के आसार हैं। साथ ही बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में तीन दिन बारिश की संभावना है। 16 मार्च को बादल रहेंगे और 17 मार्च से मौसम फिर साफ हो सकता है। फिलहाल 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च 3 दिन लगातार हल्की बारिश होगी। यह बारिश नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव और दिल्ली में होने की संभावना है।
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी है। दिल्ली में रविवार (9 मार्च) को अधिकतम तापमान 32.98 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले इस साल अधिकतम तापमान 27 फरवरी को दर्ज किया गया था और यह 32.4 डिग्री सेल्सियस था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान लगातार और बढ़ सकता है और यह मंगलवार को 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
आईएमडी ने रविवार को कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को होली के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद सप्ताह गर्म रहेगा। इस बीच, मंगलवार और बुधवार को तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है। शुक्रवार को हल्की बारिश की उम्मीद है,
तमिलनाडु और दक्षिण केरल के तटीय क्षेत्रों में आज से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी और 11 और 12 मार्च को तेज हो जाएंगी। 9 मार्च से होली तक लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। होली के दौरान कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। दक्षिण भारत में भी होली के समय बारिश बढ़ सकती है।
अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
सौराष्ट्र और कच्छ में 9-12 मार्च के दौरान, गुजरात क्षेत्र में 10-12 मार्च के दौरान और कोकण और गोवा में 10 मार्च को हीट वेव/लू की स्थिति रहने की संभावना है।
आईएमडी ने आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 10 मार्च को उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जबकि 11 मार्च को उत्तरकाशी और चमोली में बारिश के आसार हैं। वहीं, 12 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाओं से भी तापमान में कमी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में दोपहर का तापमान 32.3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। 6 जिलों में दोपहर का तापमान 30 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच गया। 11 व 12 मार्च के दौरान हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभकी सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।