दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 25.74 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून सहित सात जिलों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। धिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। 20 से 21 फरवरी को प्रदेश में बारिश के साथ ही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिरने की भी संभावना है, वहीं आंधी भी चल सकती है। इसके अलावा कल 20 फरवरी को भी राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 21 फरवरी से अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर और श्री गंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
22 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिमबंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में मौसम साफ बना रहेगा।
Aaj ka Mausam LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी होगी। दिन के दौरान तेज़ सतही हवा दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
19 से 22 फरवरी के बीच आधे भारत में बारिश के आसार हैं। पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होगी। सिक्किम सहित अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 181 ‘दर्ज किया गया जो मध्यम’ श्रेणी में आता है।
राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने दिन में बारिश के साथ आंधी का अनुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।
पटना में 19 फ़रवरी को न्यूनतम तापमान 16.65 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 30.84 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं, बेंगलुरू में आज न्यूनतम तापमान 17.39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। मुंबई में 19 फ़रवरी को न्यूनतम तापमान 25.99 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 28.62 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 13.2°C दर्ज किया गया. यह इस साल का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है.
पंजाब के उत्तरी हिस्सों, हरियाणा के अधिकांश हिस्सों, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 फरवरी को मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11.99 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 30.19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं, कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 15.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधितकत तापमान 29.79 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली में AQI 231 दर्ज किया गया। दिल्ली में 20 फ़रवरी को अधिकतम तापमान 28.76 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.47 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 21 फ़रवरी को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 से 22 फरवरी के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 से 20 फरवरी के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।
दिल्ली में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। रात में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से आने की संभावना है, जिसकी गति 06 किमी प्रति घंटे से कम होगी। इसके बाद दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-12 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के दौरान परिवर्तनशील दिशा से यह और कम होकर 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
Weather Forecast LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 48 घंटों के दौरान लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। दिन भर तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी है। इस बीच कई उत्तर-पूर्वी राज्यों में बादल छाए रहने से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात में हल्का कोहरा छा सकता है।
दिल्ली में 20 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक रह सकता है। 21 से 23 फरवरी तक मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है।
अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं, गंगीय पश्चिमबंगाल, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश संभव है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच रहा है। जिसके चलते सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश भी में बारिश/बर्फबारी हो सकती है। दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
17 फरवरी से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और राजस्थान के आसपास के इलाकों में हल्की और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर भी 17-18 फरवरी तक छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के जयपुर सहित अनेक इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी जयपुर में 1.6 मिलीमीटर, वनस्थली में 1.0 मिमी. और चूरू में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। जयपुर शहर के अनेक इलाकों में मंगलवार को सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। मौसम विभाग ने राज्य में कई जगह मंगलवार से बादल छाए रहने व कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार, 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आज मंगलवार को भरतपुर, जयपुर व बीकानेर में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में रोहिणी, बादली, पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, वसंत विहार, वसंत कुंज और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। 18 फरवरी को भरतपुर, जयपुर और बीकानेर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान में गर्मी का पारा तेजी से चढ़ रहा है। फरवरी के दूसरे हफ्ते से ही अधिकतम तापमान काफी बढ़ गया है। कई शहरों पारा 10 से 18 डिग्री के बीच चल रहा है। अजमेर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 28.9 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी।
20 और 21 फरवरी को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। 22 और 23 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।