Weather Forecast Today, 11 February: एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 फरवरी से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेंगी और बारिश होगी। आज का मौसम शुष्क रहेगा मगर ठंड बनी रहेगी। सुबह-शाम को लोगों को ठंड का एहसास होगा। यानी सर्दी अभी गई नहीं है। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है। इसके साथ ही, ह्यूमिडीटी 97 फीसदी से 51 फीसदी रही। रविवार सुबह धुंध छाया रहा। आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम छह बजे शहर का AQI 238 दर्ज किया गया जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है