Start body content with Weather Forecast Today, Weather Today 08 February: अभी सर्दी गई नहीं है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली सहित ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज हवाएं चल रही हैं। इस कारण इन जगहों पर ठंड बढ़ गई है। हालांकि इन दिनों धूप भी निकलने की भी संभावना है। इसके अलावा हल्की बारिश भी होगी।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई है, इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत मिल गई है। लगभग तीन महीने बाद लोग दिल्ली की साफ हवा में सांस ले रहे हैं। असल में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में अभी सर्दी पड़ेगी।
कम हो सकता है तापमान
आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तर-भारत और मध्य के कई शहरों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। मौसम विज्ञान का यह भी कहना है कि थोड़ी देर की बारिश के बाद दिल्ली सहित हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने के अनुसार, सुबह ह्यूमिडिटी 89 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।