प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 10 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, इस हिसाब से यह संख्या 50 तक पहुंच जाएगी। वंदे भारत ट्रेन प्रोजेक्ट रेल मंत्रालय के बड़े फैसलों में से एक माना जाता है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत नई दिल्ली से वाराणसी के बीच में की गई थी। इसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी और अब देश के अधिकतर राज्यों तक वंदे भारत ट्रेन की पहुंच हो गई है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि देश के किन नए रूट्स पर फिलहाल वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है।
जानिए किन रूट्स पर दौड़ेगी वंदे भारत?
वंदे भारत के नए रूट्स
1. | लखनऊ से देहरादून |
2. | पटना से लखनऊ |
3. | न्यू जलपाईगुड़ी से पटना</td> |
4. | पुरी से विशाखापट्टनम |
5. | कलबुर्गी से बेंगलुरु</td> |
6. | रांची से वाराणसी |
7. | अहमदाबाद से मुंबई |
8. | सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम |
9. | खजुराहो से दिल्ली. |
10. | मैसूरु से चेन्नई |
अब तक जिन रूट्स पर चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस :
इन 10 नई ट्रेनों के साथ, देश भर में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 51 तक पहुंच जाएगी, जो 45 रूट्स को कवर करेगी। खासतौर पर छह रूट्स पर अब दो वंदे भारत ट्रेनें हैं, जिनमें दिल्ली-कटरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूरु-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम और नए उद्घाटन के बाद विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद शामिल हैं।
अगर बात करें शहरों की तो दिल्ली में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या सबसे ज्यादा होगी। जहां 10 ट्रेन कनेक्ट करेंगी। ये ट्रेनें दिल्ली को देहरादून, अंब अंदौरा, भोपाल, अयोध्या, अमृतसर और अब खजुराहो से जोड़ती हैं। मुंबई में 6 ट्रेन कनेक्ट करती हैं। जिसमें अहमदाबाद और गांधीनगर के लिए नई सर्विस शामिल हैं। चेन्नई में पांच ट्रेनें हैं और मैसूर के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन मंगलवार से शुरू होगी।