उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की कार पर पथराव किया गया है। बहराइच में वर्मा की कार पर पत्थर फेंके गए। हालांकि इस घटना के समय वे कार में नहीं थे। मंत्री सुरक्षित हैं। वे मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में गए थे। दो दिन की यात्रा के दूसरे दिन जब वे लोगों से मिल रहे थे इसी दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया कि पथराव करने वाले लोग कौन थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्मा को योगी आदित्य नाथ की नेतृत्व वाली यूपी सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री बनाया गया है। वर्मा केसरगंज सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने बसपा के खालिद खान को हराया है। वे लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2012 में भी वर्मा केसरगंज सीट से ही विधायक चुने गए थे।
यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से हालांकि पुलिस और प्रशासन एक्शन की मुद्रा में नजर आ रहा है। लेकिन अपराधों पर लगाम लगाना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। एक महिला से गैंगरेप के मामले में आरोपियों ने पीडि़ता के परिवार पर फिर से हमला कर दिया। इससे पहले भी योगी आदित्य नाथ के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। बावजूद इसके आरोपियों ने दोबारा से पीडि़ता और उसके परिवार को निशाना बनाया। वहीं मथुरा में एक लड़की को तेजाब पिलाने का मामला भी सामने आया है।
योगी सरकार ने लड़कियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों पर कार्रवार्इ के लिए एंटी रोमियो स्क्वैड बनाने के आदेश भी दिए हैं। इसके बाद राज्य के अलग-अलग शहरों में पुलिस ने अभियान चलाए हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस द्वारा प्रेमी जोड़ों को भी प्रताडि़त करने के मामले सामने आए हैं।
UP: Stones pelted at state minister Mukut Bihari Verma's car in Bahraich.Minister was not in the car during the time of incident (file pic) pic.twitter.com/5wIxB5MhkW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 24, 2017