UP Block Panchayat Poll Results HIGHLIGHTS: भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए हुए चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। पार्टी को 825 ब्लॉकों में से 648 पर जीत मिली, जबकि उसकी सबसे करीबी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी रही, जिसे 98 सीटें मिलीं। बाकी सीटें अन्य के खातों में गईं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा संसद से लेकर पंचायत तक सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

हालांकि, सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा की इस जीत को लेकिन उस पर गुंडागर्दी का आरोप लगा दिया। अखिलेश ने कहा, “लखीमपुर में जो बहनों के साथ हुआ उसकी रिकॉर्डिंग है, दोनों बहनें मुझसे आकर मिली… इटावा के एसपी सिटी खुद कह रहे हैं कि भाजपा के ज़िला अध्यक्ष, विधायक, कार्यकर्ता ये बम इस तरह का पथराव और इस तरह की क़ानून व्यवस्था ख़राब कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “लखीमपुर में जो कुछ भी हुआ वो शर्मनाक था। भाजपा लगातार अराजकता में शामिल रही है। हमारी बहनों की बेइज्जती हुई। किसी ने इस बारे में नहीं सोचा, लेकिन उन्होने यह सिर्फ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए किया। उनका जश्न लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा है। ”

इस पहले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान के दौरान जमकर हिंसा हुई। प्रत्याशियों को बंधक बनाने से लेकर फर्जी वोटिंग और मतदान रोके जाने से लेकर प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप भी लगे। कई जगहों पर इस दौरान हिंसा, मारपीट और फायरिंग तक हुई। इटावा में तो उपद्रवियों ने एसपी सिटी को थप्पड़ जड़ दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

इस बंपर जीत के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 825 सीटों में भाजपा ने 735 पर अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे और 14 सीटों पर सहयोगी अपना दल (एस) को मौका दिया था। इसके अलावा 76 सीटों पर भाजपा के दो-दो कार्यकर्ता सामंजस्य के आधार पर लड़ रहे थे।

योगी ने दावा किया कि अभी तक के रुझान और परिणाम के आधार पर भाजपा और सहयोगी दलों के साथ विजयी हुई है और यह संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों की 75 सीटों में 67 पर भाजपा और सहयोगी दल को जीत मिली है। मुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग के प्रयासों की भी सराहना की।

Live Blog

Highlights

    13:20 (IST)11 Jul 2021
    गुरुवार से शुरू हुई थी नामांकन प्रक्रिया, शनिवार तक घोषित हो गए सभी नतीजे

    गौरतलब है कि राज्‍य में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई, शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी और शनिवार को मतदान हुआ। राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने शुक्रवार को बताया था कि 825 प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए कुल 1,718 नामांकन प्राप्त हुए थे जिनमें 68 नामांकन रद्द होने और 187 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लिये जाने के बाद 1,710 वैध उम्मीदवार पाये गये हैं। आयुक्‍त के मुताबिक शुक्रवार को राज्‍य में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये जबकि 476 पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ।

    12:24 (IST)11 Jul 2021
    ब्लॉक प्रमुख चुनाव: अपने गढ़ में ही कांग्रेस को नहीं मिली जीत

    ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आए नतीजों के बीच कांग्रेस की स्थिति सबसे दयनीय रही है। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली  की 18 सीटों के नतीजों में भी या तो भाजपाई हैं या फिर निर्दलीय और सपाई। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तो कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी उतारे ही नहीं। लोगों को हैरत तब हुई जब अंतिम रिजल्ट के बाद समीक्षा में एक भी पुराना कांग्रेसी निर्दलीय के तौर पर ही सही लेकिन सीट न हासिल कर सका।

    11:23 (IST)11 Jul 2021
    UP Block Panchayat Poll Results: प्रतापगढ़ में राजा भैया का जलवा कायम

    प्रतापगढ़ जिले में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा पर विपक्ष भारी दिखाई दिया। जिले में ब्लॉक प्रमुख की कुल 17 सीटों में से 7 पर ही भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। इसके बाद 5 सीटों पर राजा भैया की पार्टी जन सत्तादल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार विजयी रहे। तीन पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीयों ने परचम लहराया। छह ब्लॉकों में शनिवार को निर्विरोध निर्वाचल के बाद बची बाकी 11 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था। 

    10:37 (IST)11 Jul 2021
    मंत्रियों ने हारी अपने विधानसभा क्षेत्रों की ब्लॉक सीट

    बीजेपी के भारी जीत के दावे के बीच यूपी सरकार के कई मंत्री अपनी ही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक नहीं जीत सके। कैसरगंज से विधायक सहकारिता मं‌त्री मुकुट बिहारी वर्मा के क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी आकांक्षा सिंह हार गईं। सिद्धार्थनगर में बीजेपी ने 14 में 10 सीटें कब्जाईं, लेकिन बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी यहां इटवा ब्लॉक और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बांसी ब्लॉक में बीजेपी प्रत्याशी को नहीं जितवा सके।

    09:55 (IST)11 Jul 2021
    यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनावः लखनऊ में 8 में से 7 प्रखंडों में भाजपा का कब्जा

    ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम रहा। राजधानी लखनऊ में 8 ब्‍लॉक खंडों में से 7 पर भाजपा ने कब्जा किया है, वहीं एक निर्दलीय को जीत मिली। काकोरी ब्‍लॉक से भाजपा की नीतू यादव को जीत मिली। बख़्शी के तालाब से भाजपा उम्मीदवार उषा सिंह जीतीं। मोहनलाल गंज से बीजेपी उम्मीदवार ओम शुक्ला जीते। उधर मलिहाबाद से बीजेपी उम्मीदवार निर्मल कुमार को जीत मिली। सरोजिनीनगर से सुनील कुमार रावत और गोसाईगंज से भाजपा के विनय वर्मा जीते। सिर्फ मचिनहट की एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार उषा यादव विजयी हुईं।

    09:23 (IST)11 Jul 2021
    पंचायत चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, नहीं दिखा कोई प्रभाव

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कितनी खराब है, इसका एक उदाहरण यूपी में हुए पंचायत चुनावों में देखने को मिला है। पार्टी ने ब्ल़ॉक प्रमुख चुनाव में 12 सीटें जीतने का दावा किया है। इनमें से तीन सीटें तो पार्टी को सिर्फ प्रतापगढ़ में ही मिली हैं, जबकि बाकी जगहों पर भी कांग्रेस को छिटपुट जीत ही मिली है। ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनावों पर नजर जमा रही कांग्रेस एक बार फिर अपनी तैयारियों को परखने में जुट गई है।

    08:44 (IST)11 Jul 2021
    AAP सांसद बोले- यूपी में लोकतंत्र नहीं तमंचा तंत्र

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बदले की राजनीति हो रही है। सबका साथ, सबका विकास का नारा सरकार के कार्यों में नहीं दिखता है। उत्तर प्रदेश में पंचायत से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक के चुनाव में तमंचा लोकतंत्र देखने को मिला। उन्होंने यहां तक कहा कि ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सीधे जनता से कराए जाने चाहिए। 

    08:17 (IST)11 Jul 2021
    यूपीः सोनभद्र में उपद्रवियों का पुलिस पर पथराव, कई जख्मी

    सोनभद्र जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान नगवां ब्लॉक में परिणाम की घोषणा के बाद जमकर बवाल हुआ। गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपाई पुलिस से भिड़ गए। पुलिस का आरोप है कि अपने प्रत्याशी की हार के बाद सपा के कथित कार्यकर्ता भड़क उठे और करीब 250 लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठी भांजकर उपद्रिवयों को तितर-बितर किया। सोनभद्र के एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में कई पुलिसवाले जख्मी हुए। 

    07:42 (IST)11 Jul 2021
    ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा की सहयोगी अपना दल का भी शानदार प्रदर्शन

    ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव के बाद अपना दल (एस) के प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अपना दल (सोनेलाल) ने यूपी में 14 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 9 सीटों पर अपना दल के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। अपना दल (एस) की जीती 9 सीटों में से 2-2 सीट सोनभद्र, फतेहपुर और वाराणसी से निकलीं। जबकि एक-एक सीट मिर्जापुर,सिद्धार्थ नगर और प्रयागराज से मिलीं।

    06:18 (IST)11 Jul 2021
    भाजपा का क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 635 से अधिक सीट जीतने का दावा, विपक्ष ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

    उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के निर्वाचन के लिए शनिवार को मतदान और मतगणना लगभग पूरी हो गई है लेकिन राज्­य निर्वाचन आयोग की ओर से रात तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। इससे इतर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 825 सीटों में 635 से अधिक पर भाजपा और सहयोगी दलों के जीत का दावा किया है, जबकि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

    05:58 (IST)11 Jul 2021
    उप्र में जनतंत्र पर ‘योगीजी का जंगलराज’ हावी हुआ: कांग्रेस

    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में यह प्रदेश ‘हिंसा प्रदेश’ बन चुका है तथा जनतंत्र पर ‘योगीजी का जंगलराज’ हावी हो गया है। 

    04:47 (IST)11 Jul 2021
    लखनऊ में 8 में से 7 सीटों पर भाजपा जीती, एक निर्दलीय के खाते में गई

    लखनऊ में 7 सीटें भाजपा ने जीती, एक पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख यानी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में राजधानी लखनऊ की कुल 8 सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक चिनहट सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

    03:28 (IST)11 Jul 2021
    14 जिलों के सभी ब्लॉकों में भाजपा की जीत

    लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, बदायूं, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, कन्नौज, बांदा, महोबा, ललितपुर, सोनभद्र जिलों की सभी क्षेत्र पंचायतों में भाजपा ने चुनाव जीता है।

    02:37 (IST)11 Jul 2021
    भाजपा ने 825 में से 735 क्षेत्र पंचायतों में चुनाव लड़कर 648 सीटों पर जीत दर्ज की

    ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा ने 825 में से 735 क्षेत्र पंचायतों में चुनाव लड़कर 648 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शतक लगाने का दावा किया है। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) और निर्दलियों ने भी करीब 70 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है। 14 जिलों में सपा का खाता भी नहीं खुला, वहां पर सभी क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।

    00:31 (IST)11 Jul 2021
    शाह बोले- यूपी में जीत मोदी जी के मार्गदर्शन और योगी सरकार की नीतियों का प्रतिफल

    शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उप्र भाजपा को मिली यह भव्य जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतिफल है। इस विजय पर योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह जी व पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई।’’  

    23:18 (IST)10 Jul 2021
    उप्र क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव: शाह ने भाजपा की जीत के लिए योगी व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में क्षेत्र (ब्लॉक) पंचायत प्रमुख चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं को शनिवार को बधाई दी। साथ ही, कहा कि यह राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों पर लोगों के विश्वास का प्रतिफल है।

    22:03 (IST)10 Jul 2021
    किसके खाते में कितनी सीटें? जानें

    उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बल्ले-बल्ले हुई है। दरअसल, रात आठ बजे तक आए नतीजों में बीजेपी+ 626 पर सीट हासिल कर चुकी थी। वहीं, SP+ के खाते में 98 सीटें और कांग्रेस के पाले में पांच सीटें गईं।

    21:52 (IST)10 Jul 2021
    राजनाथ ने ट्वीट कर जीत की दी बधाई
    21:19 (IST)10 Jul 2021
    सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक हुआ था मतदान

    उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रमुख के पदों के लिये मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है और धीरे-धीरे चुनाव परिणाम आने लगे हैं। जानकारी सामने आई है कि बीजेपी को नतीजों में बड़ी जीत मिलती दिख रही है। बता दें कि मतदान आज सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक हुआ था। उत्तर प्रदेश के राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में बताया था कि राज्‍य में 825 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हुई और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी तय थी।

    20:54 (IST)10 Jul 2021
    विजयी उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ेगी- बोली सीएम

    सीएम योगी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 825 सीटों में भाजपा ने 735 पर अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे और 14 सीटों पर सहयोगी अपना दल (एस) को मौका दिया था। इसके अलावा 76 सीटों पर भाजपा के दो-दो कार्यकर्ता सामंजस्य के आधार पर लड़ रहे थे। अभी तक के रुझान और परिणाम के आधार पर भाजपा 635 सीटों पर सहयोगी दलों के साथ विजयी हुई है और यह संख्या और बढ़ेगी। 

    20:50 (IST)10 Jul 2021
    क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 625 से अधिक सीटों पर भाजपा को जीत मिली : योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिलने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के समाज के हर तबके तक बिना भेदभाव पहुंचने से यह जीत मिली है।

    भाजपा मुख्यालय में शनिवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत की। मुख्‍यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में मतदान के बाद अब तक की मतगणना और रुझान के आधार पर भाजपा और सहयोगी दलों को 625 से अधिक सीटों पर जीत मिलने का दावा किया। 

    20:14 (IST)10 Jul 2021
    आजमगढ़ में कौन जीता?

    पूर्वांचल के आजमगढ़ में कुल 22 ब्लॉक हैं, जिनमें 12 पर बीजेपी, पांच पर सपा और पांच पर अन्य ने जीत हासिल की।

    20:13 (IST)10 Jul 2021
    देवरिया में क्या रहा हाल?

    पूर्वांचल के देवरिया में कुल 16 ब्लॉक हैं। वहां बीजेपी 12, सपा दो और अन्य दो सीटों पर जीती है।

    19:32 (IST)10 Jul 2021
    क्या बोले CM योगी?

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाम छह बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, रुझान दर्शाते हैं कि बीजेपी इन चुनावों में जीत रही है। हमने सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए सभी जिलों में काम किया। अब तक जो परिणाम सामने आए हैं और जो रुझान हैं, उसमें भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 635 से ज़्यादा सीटों पर विजयी बन रही है। पूरे नतीजे आने पर ये संख्या और बढ़ेगी। 

    18:34 (IST)10 Jul 2021
    635 से ज्यादा सीटों के साथ बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ जीत रही है: सीएम योगी

    सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगियों को चुनाव नतीजों में 635 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। 

    18:33 (IST)10 Jul 2021
    चुनाव नतीजों में बीजेपी और उसकी सहयोगियों को 567 से ज्यादा सीटें

    चुनाव नतीजों में बीजेपी और उसकी सहयोगियों को 567 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं।

    18:31 (IST)10 Jul 2021
    उत्तरप्रदेश में मोदी-योगी के काम की जीत हुई, 2022 में भी हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे : उप्र बीजेपी अध्यक्ष

    यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह मोदी और योगी के काम की जीत है। अगले साल विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। 

    18:28 (IST)10 Jul 2021
    चुनाव नतीजे बीजेपी सरकार की योजनाओं का नतीजा हैं-सीएम योगी

    सीएम योगी ने चुनाव में भारी जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को दिया। 

    18:25 (IST)10 Jul 2021
    नतीजों में बीजेपी और उसकी सहयोगियों को 554 से ज्यादा सीटें

    चुनाव नतीजों में बीजेपी और उसकी सहयोगियों को 554 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं।

    18:22 (IST)10 Jul 2021
    बीजेपी और उसकी सहयोगियों को मिल रही हैं 549 सीटें

    चुनाव नतीजों में बीजेपी और उसकी सहयोगियों को 549 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं।

    18:15 (IST)10 Jul 2021
    उत्तर प्रदेश 476 क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिए हुआ मतदान

    क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 476 सीटों के लिए आज मतदान किया गया। जिसके नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 

    18:11 (IST)10 Jul 2021
    यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता की मुहर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद जातिवाद एवं भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास एवं सुशासन का राज्य स्थापित किया गया है। यही कारण है कि प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा लगातार विजय प्राप्त कर रही है। यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता की मुहर है।''

    18:10 (IST)10 Jul 2021
    349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध जीते

    उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शुक्रवार को राज्‍य में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

    18:02 (IST)10 Jul 2021
    825 में 502 ब्लॉक पर बीजेपी ने जीत दर्ज की

    825 में 502 ब्लॉक पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। सपा ने 72 ब्लॉक ही अब तक जीते हैं। वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। 

    18:00 (IST)10 Jul 2021
    825 सीटों में से बीजेपी ने जीतीं 502, एसपी ने 72 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती

    825 में 502 ब्लॉक पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। सपा ने 72 ब्लॉक ही अब तक जीते हैं। वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। 

    17:54 (IST)10 Jul 2021
    बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या में थाना प्रभारी व आरक्षी निलंबित

    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) सदस्य के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना प्रभारी एवं एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।