Tilak Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच तिलक नगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। अपनी जीत की हैट्रिक लगाते हुए जरनैल सिंह ने बीजेपी की श्वेता सैनी को 11656 वोटों के अंतर से हरा दिया है। जरनैल सिंह को 12 राउंड की मतगणना के बीच कुल 52134 वोट प्राप्त हुए तो वहीं बीजेपी की श्वेता सैनी को 40478 वोट मिले। कांग्रेस के पीएस बावा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 2747 वोट मिले।
2020 तिलक नगर विधानसभा चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | रिजल्ट/वोट प्राप्त |
आम आदमी पार्टी | जरनैल सिंह | 52134 (जीत) |
बीजेपी | श्वेता सैनी | 40478 |
कांग्रेस | पीएस बावा | 2747 |
2020 तिलक नगर विधानसभा चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | कुल वोट/प्रतिशत |
आप | जरनैल सिंह | 62436 62.2% |
बीजेपी | राजीव बब्बर | 34407 34.28% |
कांग्रेस | रमिंदर सिंह | 1807 1.8% |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में तिलक नगर सीट से आप के जरनैल सिंह को 62,436 वोट मिले (जीते)। बीजेपी के राजीव बब्बर को 34,407 वोट मिले। कांग्रेस के रमिंदर सिंह को 1,807 वोट हासिल हुए थे।
2015 तिलक नगर विधानसभा चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | कुल वोट/प्रतिशत |
आप | जरनैल सिंह | 57180 55.1% |
बीजेपी | राजीव बब्बर | 37290 35.93% |
कांग्रेस | दुली चंद लोहिया | 7303 7.04% |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में तिलक नगर सीट से आप के जरनैल सिंह को 57,180 वोट मिले (जीते)। बीजेपी के राजीव बब्बर को 37,290 वोट मिले। कांग्रेस के दुली चंद लोहिया को 7,303 वोट हासिल हुए थे।
तीन विधानसभा चुनाव में आप ने दर्ज की जीत
आम आदमी पार्टी के जनरैल सिंह ने 2013 से लगातार 2020 तक हुए तीनों चुनावों में जीत दर्ज की। खास बात यह है कि हर बार उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया। जहां 2013 में उनकी जीत का अंतर महज 2088 मत रहा तो वहीं 2015 में उनकी (57,180) और बीजेपी के राजीव बब्बर (37,290) के बीच का यह अंतर 19,890 हो गया जो 2020 में और भी विशाल हो गया और उस चुनाव में जनरैल सिंह (62,436) ने 28 हजार से ज्यादा मतों से बीजेपी के बब्बर (34,407) को हराया था।
तिलक नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। तिलक नगर निर्वाचन 2008 परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया। तिलक नगर नौ अन्य विधानसभा क्षेत्रों – मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, नजफगढ़, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला और उत्तम नगर के साथ पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। तिलक नगर भारत के दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली जिले में एक उपनगरीय क्षेत्र और व्यावसायिक केंद्र है।
तिलक नगर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किमी और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 17 किमी दूर स्थित है। यह ब्लू लाइन के माध्यम से दिल्ली मेट्रो से कॉनॉट प्लेस के वाणिज्यिक केंद्र और आस-पास के शहरों गाजियाबाद, गुड़गांव और नोएडा से जुड़ा हुआ है, जिससे दैनिक आधार पर आवागमन आसान हो जाता है।