कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को बीजेपी पर निशाना साधा। थरूर ने अमेरिका के विदेश विभाग के खिलाफ आरोपों के लिए भाजपा की तीखी आलोचना की। उन्होंने इस घटनाक्रम को वैश्विक मंच पर भारत के लिए शर्मिंदगी बताया। शशि थरूर ने कहा कि यह स्पष्ट की भाजपा को ना तो लोकतंत्र की समझ है, ना ही कूटनीति की।

शशि थरूर ने बीजेपी पर साधा निशाना

बीजेपी पर निशाना साधते हुए शशि थरूर ने कहा, “यह स्पष्ट की भाजपा को ना तो लोकतंत्र की समझ है, ना ही कूटनीति की। बीजेपी के लोग ओछी राजनीति करने में इतने अंधे हो गए हैं कि स्वतंत्र मीडिया और नागरिक संस्थाओं के मूल्य को भूल गए हैं। बीजेपी के लोग प्रमुख देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अनजान हैं। ये आक्रामक व्यवहार भारत के लिए शर्मिंदगी की बात है।”

भाजपा ने अमेरिकी विदेश विभाग पर एक समाचार पोर्टल को कुछ फंडिंग के माध्यम से ‘भारत को अस्थिर’ करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने कहा था कि पोर्टल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया था। इसके बाद अमेरिका की ओर से बयान आया था। 

महंगाई के बीच GST रेट बढ़ाने वाली है मोदी सरकार? जानिए राहुल गांधी को क्यों सताई यह चिंता

अमेरिका ने दी थी प्रतिक्रिया

अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था, “अमेरिकी सरकार प्रोग्रामिंग पर स्वतंत्र संगठनों के साथ काम करती है जो पत्रकारों के लिए पेशेवर विकास और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का समर्थन करती है। दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता के चैंपियन रहे हैं। स्वतंत्र प्रेस किसी भी लोकतंत्र का एक अनिवार्य अंग है, जो सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह बनाता है।”

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया था कि अमेरिका में कुछ तत्वों ने पत्रकारों के एक समूह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत की विकास गाथा को अपुष्ट तरीके से बाधित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा था कि यह सब अमेरिकी विदेश विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर गद्दार होने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि ‘अमेरिका की कुछ एजेंसियां’ और सोरोस ‘भारत को अस्थिर करने की कोशिश में एक खतरनाक त्रिकोण’ बना रहे हैं। पढ़ें बीजेपी के आरोप पर क्या बोला US