Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: महाराष्ट्र के चाणक्य और एनसीपी (SP) के मुखिया शरद पवार ने कहा है कि इंडिया गठबंधन का गठन लोकल या राज्य स्तर के चुनाव के लिए नहीं हुआ था। शरद पवार ने भी अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इंडिया गठबंधन के दो बड़े दल यानी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली के चुनावी मैदान में हैं। दोनों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सियासी टकराव बढ़ गया है।

शरद पवार ने केजरीवाल को समर्थन बयान ने दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले ही इंडिया गठबंधन के घटक दल यानी टीएमसी से लेकर आरजेडी और सपा जैसे दलों ने दिल्ली चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया था, और अब इस लिस्ट में शरद पवार का नाम भी शामिल हो गया है।

आज की बड़ी खबरें

शरद पवार ने केजरीवाल को दिया समर्थन

दरअसल, दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। शरद पवार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मेरी भावना है कि हमें अरविंद केजरीवाल की मदद करनी चाहिए। बता दें कि इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का खेल खराब करने की कोशिश कर रही है।

CM आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, नामांकन से पहले इस मामले में दर्ज हुई FIR

केवल राष्ट्रीय चुनाव के लिए ही था गठबंधन

INDIA गठबंधन पर NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि भारत गठबंधन में राज्य और स्थानीय चुनावों पर कभी कोई चर्चा नहीं हुई है। इंडिया गठबंधन केवल राष्ट्रीय स्तर के चुनावों के लिए है। महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों में, सभी लोग 8-10 दिनों में बैठक करके तय करेंगे कि हम एक साथ लड़ेंगे या अकेले।

ऐसे में सवाल यह भी उठने लगे हैं कि जब कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन में होने के बावजूद अपने ही गठबंधन के सहयोगियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, तो क्या इंडिया गठबंधन अब खत्म हो चुका है।

इसकी वजह यह है कि गठबंधन के प्रमुख दलों जैसे तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी), समाजवादी पार्टी (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) पहले ही दिल्ली आम आदमी पार्टी को खुलकर समर्थन दे चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।