किसानों के आंदोलन के दौरान चर्चा में आए टूलकिट मामले पर अब सियासत गरमा गई है। इस मामले पर अब रॉबर्ट वाड्रा भी दिशा के समर्थन में आ गए हैं। वाड्रा ने ग्रेटा थनबर्ग मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि अपनी गलत नीतियों के खिलाफ उठने वाली आवाजों को सरकार कतई दबा नहीं सकती।
उधर, इस मामले के अन्य आरोपी शांतनु को कोर्ट से 10 दिनों के लिए बेल मिल चुकी है, जबकि निकिता जैकब की अर्जी पर कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। दोनों ने बांबे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। इस मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके सहयोगी शांतनु और निकिता जैकब पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिया है।
Beti chup rahe?
Beti kuch na bole?#DishaRavi pic.twitter.com/qIr3PcnoF5— Robert Vadra (@irobertvadra) February 15, 2021
Arrest of 21 yr old Disha Ravi is an unprecedented attack on Democracy. Supporting our farmers is not a crime.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 15, 2021
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर कहा है कि ‘बेटी चुप रहे? बेटी कुछ न कहे?’इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है। उन्होंने इसमें लिखा है कि ’21 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी का निंदा करता हूं, जो किसानों के साथ खड़ी है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।
उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि एक अपराधी एक अपराधी ही होता है। उम्र और लिंग अनावश्यक है अगर वो जुवेनाइल नहीं है तो। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी तंज कसते हुए सोमवार को ट्वीट किया था कि जब भारत पूरी दुनिया के लिए PPE किट बना रहा था तो कुछ लोग भारतीयों के खिलाफ ही टूल किट बनाने में जुटे हुए थे।
गौरलतब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए दिशा को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दिशा पर आरोप है कि ग्रेटा थनबर्ग ने जिस टूलकिट का उपयोग किया था, उसे उन्होंने ही बनाया था।

