देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस वर्ष के समारोहों की थीम “विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका” है। आज का दिन भारत के सशक्त, मजबूत और सभी को न्याय देने वाले संविधान के जश्न का दिन है। गणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ पर सुबह 10:30 बजे शुरू हो गई है। परेड लगभग 90 मिनट तक चलेगी और मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे, उनके साथ यहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और पीएम मोदी भी होंगे। पहली बार गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत 100 महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम और नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने के साथ होगी। समारोह में लगभग 13,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। दिल्ली पुलिस और देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा का मोर्चा संभाले हुए हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
#WATCH | Maharashtra | RSS chief Mohan Bhagwat unfurls the national flag at RSS headquarters in Nagpur, on #RepublicDay2024 pic.twitter.com/W2ZmlYwOb5
— ANI (@ANI) January 26, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
#WATCH | BJP National President JP Nadda unfurls the national flag on 75th Republic Day, at party headquarters in Delhi pic.twitter.com/EIENRcw4OH
— ANI (@ANI) January 26, 2024
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में सेना स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम रेवंत रेड्डी ने सभी को बधाई दी है।
VIDEO | Telangana CM @revanth_anumula pays tribute at Army Memorial at Parade Ground, Secunderabad, on the occasion of Republic Day.#RepublicDay2024 #RepublicDayIndia pic.twitter.com/NGEkXonIUJ
— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं! यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों! जय हिंद!”
प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) January 26, 2024
यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है।
आइए, 'समर्थ-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए हम सभी… pic.twitter.com/EU5nhYYkLT
गृह मंत्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मैं लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ। आइये, हम सब मिलकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का प्रण लें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।”
समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) January 26, 2024
मैं लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ।
आइये, हम सब मिलकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने… pic.twitter.com/6GhqJR8KzB
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी के साथ हवामहल के बाहर की एक एक तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारतीय लोगों को गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ रहकर खुश और गौरवान्वित हूं।’
My dear friend @NarendraModi,
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) January 26, 2024
Indian people,
My warmest wishes on your Republic Day. Happy and proud to be with you.
Let’s celebrate! pic.twitter.com/e5kg1PEc0p
परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल होंगी। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल होंगी उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
105 हेलीकॉप्टर यूनिट’ के चार एमआई-17 चार हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर पुष्प वर्षा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू होगी। परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभालेंगे। कर्तव्य पथ फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते के मार्च पास्ट का भी गवाह बनेगा।
समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ पर जाने से होगी, जहां वह शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसके कुछ मिनट बाद राष्ट्रपति मुर्मू और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों ‘पारंपरिक बग्गी’ में पहुंचेंगे। यह प्रथा 40 साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रही है।
भारतीय वायु सेना के ‘फ्लाई-पास्ट’ के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतिनिधित्व करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी।
गणतंत्र दिवस परेड कुछ देर में शुरू होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में पहली बार शामिल होगा।
ऐसा पहली बार होगा जब पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकार शंख, नादस्वरम और नगाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाकर करेंगी।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों को बधाई दी तथा दोनों देशों के ‘‘लोगों के आपसी जीवंत संबंध’’ और गहरे होने की उम्मीद जताई।
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्र की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!’’
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।
#WATCH | Jaipur: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma unfurls the national flag at his residence on the occasion of Republic Day pic.twitter.com/dMjHQeYJLs
— ANI (@ANI) January 26, 2024
आज गणतंत्र परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर बड़ी तादाद में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां पहुंची एक छोटी बच्ची जोया ने कहा, “मैं यहां परेड देखने आई हूं। मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने अपने पिता से पूछा तो उन्हें पास मिल गया और हम यहां आ गए।”
#WATCH | Delhi: "I am here to watch the parade. I am very excited to see it. I asked my father so he got the passes," says Zoya who reached Kartavya Path to see the Republic Parade today. pic.twitter.com/Qo94Slc6Xy
— ANI (@ANI) January 26, 2024
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था पर स्पेशल सीपी सिक्योरिटी देपेंद्र पाठक ने कहा कि परेड स्थल को कई ज़ोन में बांटा गया है। यहां कई वीआईपी लोग पहुंचने वाले हैं। सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को कई इनपुट मिल रहे हैं। ऐसी सभी सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
#WATCH | Delhi: On Republic Day security arrangements, Special CP Security Dependra Pathak says, "The place of function i.e. duty path, is divided into zones… Many VIPs will come. Invitees, the general public, special invites, all these should be facilitated politely and… pic.twitter.com/a3w51vvwBo
— ANI (@ANI) January 26, 2024
अंजी खाद पुल- उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला-रेल-लिंक (यूएसबीआरएल) के कटरा और रियासी खंडों को जोड़ने वाला भारतीय रेलवे का पहला केबल-आधारित पुल 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे रंग में रोशन किया गया।
J&K: Anji Khad bridge- first cable-stayed bridge of Indian Railways connecting the Katra and Reasi sections of the Udhampur-Srinagar-Baramulla-Rail-Link (USBRL) illuminated in tricolour on the occasion of 75th Republic Day. pic.twitter.com/Z5IekiI2yu
— ANI (@ANI) January 26, 2024
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भस्म आरती के बाद बाबा महाकालेश्वर शिवलिंग को तिरंगे से सजाया गया।
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: The Baba Mahakaleshwar shivling was decorated with a tricolour after the Bhasma Aarti on the occasion of the 75th Republic Day. pic.twitter.com/PBL3cozL4F
— ANI (@ANI) January 26, 2024
