राहुल गांधी की देवरिया जिले के रुद्रपुर में खाट पर चर्चा के बाद लोग इन खाटों को लूट ले गए। खाट सभा को संबोधित करने के बाद राहुल चले गए। उनके जाने के बाद लोग खाटों को उठाकर ले गए। लोगों में खाट ले जाने को लेकर अफरातफरी हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान कई खाट टूट भी गई। लोगों में खाट ले जाने को लेकर झगड़ा भी हो गया। कांग्रेस ने खाट सभा के लिए 3500 खाट बनवाई है। इस दौरान खाने की सामग्री जमीन पर बिखर गई। पानी की बोतलें वगैरह भी नीचे गिर गई। एक व्यक्ति ने इस बारे में कहा कि यह खाट मेरे काम आएगी।
सभा केे बाद राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वहां से कुशीनगर के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद लोगों में खाट ले जाने को लेकर भगदड़ मच गई। कई लोग दो-दो खाट ले गए। खाट ले जाने की मारामारी में खाने-पीेने का सामान भी जमीन पर गिर गया। सभा के लिए लड्डू लाए गए थे जो खराब हो गए। सभा स्थल पूरी तरह से तहसनहस हो गया।
किसान यात्रा के दौरान राहुल हर रोज दो जिलों में खाट पर चर्चा करेंगे। इसके लिए 3500 खाट तैयार कराई गई है। चार लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लक्ष्य बनाकर 250 मिनी रथ भी भेजे गए हैं। प्रत्येक रथ में 1600 कार्यकर्ताओं के लिए प्रचार सामग्री और किसान मांगपत्र शामिल हैं। कार्यकर्ता मार्गदर्शिका में 100 पीले रंग के स्टीकर हैं जिन्हें कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन और घरों के बाहर लगाया जाएगा। इन स्टीकर्स पर ‘कर्जा माफ, बिजली हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब’ जैसे नारे लिखे होंगे। इन पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह, राहुल का फोटो और 24 साल यूपी बेहाल जैसे नारे भी लिखे होंगे।”
दूधनाथ महादेव की पूजा के साथ राहुल गांधी ने शुरू की किसान यात्रा, खाट पर चर्चा
WATCH: Chaos breaks out as locals fight for Khatiyas(wooden cots) after Rahul Gandhi's Khat Sabha in Deoria ends pic.twitter.com/4tUxP81L1w
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 6, 2016
Deoria (UP): Commotion breaks out as locals decamp with Khatiyas (wooden cots) after Rahul Gandhi's 'Khat Sabha.' pic.twitter.com/PbtehIr50w
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 6, 2016

