दिल्ली से जल्द ही एक फ्लाइट पालतू जानवरों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली है। बताया गया है कि कोरोनावायरस के चलते देशभर में कई लोग अलग-अलग शहरों में फंस गए थे। वहीं, कुछ और लोगों को यात्रा पर लगे प्रतिबंध की वजह से अपने पालतू जानवरों को छोड़कर ही दूसरे शहर जाना पड़ा। इस बीच दीपिका सिंह नाम की एक आंत्रप्रेन्योर और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने इन पालतू जानवरों को अपने मालिकों से मिलाने के लिए उन्हें प्राइवेट जेट के जरिए भेजने की तरकीब निकाली है।

25 साल की दीपिका ने एक मीडिया ग्रुप को बताया कि उसे पालतू जानवरों के लिए प्राइवेट जेट का आइडिया तब आया, जब वह अपने कुछ रिश्तेदारों को दिल्ली से भेजने के लिए जेट का इंतजाम करने में जुटी थीं। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों ने सफर में जानवरों को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। दीपिका के मुताबिक, “कुछ लोग अपने पालतू जानवरों के साथ सफर करना चाहते थे, लेकिन जेट में अन्य लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद ही मैंने एक और जेट बुक करने की सोची।”

देश में कोरोना वायरस की क्या है स्थिति, जानें

दीपिका के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान कुत्तों, बिल्लियों, पक्षियों से भरी एक फ्लाइट पालतू जानवरों के लिए काफी सुरक्षित होगी। ऐसा न हो पाने पर उन्हें कार्गो फ्लाइट से भेजना पड़ता, जो कि काफी परेशान करने वाला होता। पेशे से साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट दीपिका ने पालतुओं को उनके घर पहुंचाने के लिए प्राइवेट जेट मुहैया कराने वाली कंपनी से बात भी कर ली है। पूरे प्लेन को 9.06 लाख रुपए में देने की बात कही गई है। यानी 6 सीटर प्लेन में हर एक पालतू को बेचने में 1.6 लाख रुपए का खर्च आएगा।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति का लाइव अपडेट्स जानें यहां

दीपिका ने दिव्य भास्कर अखबार को बताया, “मैंने एक प्राइवेट कंपनी से संपर्क किया और उन्होंने इन पालतुओं के भेजने के लिए जेट देने की बात कही है।” अब तक चार लोगों ने अपने पालतू भेजने पर सहमति दी है। इनमें दो शिहत्सू एक गोल्डन रिट्रीवर और एक लेडी फीजेंट बर्ड शामिल है। दीपिका ने बताया कि अगर उन्हें दो और पालतू मुंबई भेजने के लिए नहीं मिलते हैं, तो फ्लाइट थोड़ी महंगी हो सकती है।