मध्य प्रदेश में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पहले लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे, लेकिन अब निवेश के मामले में मध्य प्रदेश देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक में मध्य प्रदेश के लोगों ने भाजपा सरकार के गवर्नेंस पर फोकस किया।

मध्य प्रदेश को मिला इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का फायदा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं।कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था। बीते दशक में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में उछाल का दौर देखा है। इसका बहुत बड़ा फायदा मध्य प्रदेश को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जो देश के 2 बड़े शहरों को जोड़ रहा है, उसका बड़ा हिस्सा MP से ही होकर गुजर रहा है। यानी एक तरफ MP को मुंबई के पोर्ट्स के लिए तेज कनेक्टिविटी मिल रही है और दूसरी तरफ नॉर्थ इंडिया के बाजार को भी ये कनेक्ट कर रहा है।”

पीएम मोदी ने एमपी की खूबियों को बताते हुए कहा, “हम सभी जानते हैं कि औद्योगिक विकास के लिए वाटर सिक्योरिटी होना कितना जरुरी है। इसके लिए हम एक तरफ वाटर कंर्सवेशन पर बल दे रहे हैं। दूसरी तरफ हम रिवर इंटरलिंकिग का मिशन लेकर भी आगे बढ़ रहे हैं। बीता दशक भारत के लिए एनर्जी सेक्टर की ग्रोथ का रहा है। खासतौर पर ग्रीन एनर्जी को लेकर भारत ने वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी।”

संभल की शाही जामा मस्जिद में रमजान से पहले रंगाई-पुताई के लिए मांगी इजाजत, DM बोले- विवादित स्ट्रक्चर ASI…

मध्य प्रदेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत का टेक्सटाइल सेक्टर करोड़ों लोगों को रोजगार देता है। भारत के पास टेक्सटाइल से जुड़ी एक पूरी ट्रेडिशन भी है, स्किल भी है और एंटरप्रिन्योरशिप भी है। मध्य प्रदेश तो एक प्रकार से भारत की कॅाटन कैपिटल है। भारत की करीब 25% ऑर्गेनिक कॅाटन सप्लाई मध्य प्रदेश से ही होती है।”

बजट की पीएम मोदी ने की तारीफ

बजट की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बार के बजट में भारत की ग्रोथ के हर पहलू पर हमने फोकस किया है। इस बजट में मिडिल क्लास को सशक्त करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। हमने 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री किया है। टैक्स स्लैब को रिसट्रक्चर किया है। बजट के बाद RBI ने भी ब्याज दरें घटाई हैं।”