PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh, PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम तीसरी बाद देश के पीएम पद की शपथ ली। उनके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर सहित 30 नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इन नेताओं के बाद राष्ट्रपति ने मनोहर लाल खट्टर, कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव , गजेंद्र शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, किरण रीजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी और सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Cabinet Ministers Full List 2024: Check Here

इन सासंदों के बाद राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ दिलाई। जिन नेताओं को केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद दिया गया उनमें जयंत चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

ये हैं मोदी सरकार के राज्यमंत्री – श्रीपद नाईक, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

PM Modi New Cabinet Ministers Full List: Check Here

Live Updates
08:52 (IST) 9 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: संभावित मंत्रियो को फोन आना शुरू- सूत्रों

PM Modi Oath Ceremony LIVE: मीडिया सूत्रों के मुताबिक, संभावित मंत्रियों को फोन पहुंचना शुरू हो गया है। जो मोदी मंत्रिमंडल में शपथ लेंगे।

08:38 (IST) 9 Jun 2024
Narendra Modi Oath Taking Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण से पहले युद्ध स्मारक पहुंचे पीएम मोदी

Narendra Modi Oath Taking Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता राजनाथ सिंह शपथ ग्रहण समारोह से पहले ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

08:25 (IST) 9 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजगति से आगे बढ़ रहा- कानपुर बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी

PM Modi Oath Ceremony LIVE: कानपुर से भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि जनता ने एक बार फिर से पीएम मोदी को अपना प्यार और समर्थन दिया है। उनके नेतृत्व में देश तेजगति से आगे बढ़ रहा है। यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का पल है कि वो लगातार तीसरा बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

08:23 (IST) 9 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: लोगों ने फिर नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया- पूर्व केंद्रीय मंत्री

PM Modi Oath Ceremony LIVE: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, “NDA के सभी साथी दलों के साथ मिलकर हम सरकार बना रहे हैं। लोगों ने फिर नरेंद्र मोदी में भरोसा दिखाया है। जिस गति से दो कार्यकालों में हमने काम किया है, इस कार्यकाल में भी लोगों को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।”

08:21 (IST) 9 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: दिल्ली में शपथ ग्रहण से पहले लगाए गए पोस्टर

PM Modi Oath Ceremony LIVE: मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज राष्ट्रपति भवन में होगा। राष्ट्रीय राजधानी में समारोह से पहले पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

07:38 (IST) 9 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी ने वाजपेयी को पुष्पाजलि अर्पित की

PM Modi Oath Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने से पहले नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।

07:20 (IST) 9 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE:

PM Modi Oath Ceremony LIVE: दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। वह आज शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

23:18 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी NDA सरकार- ममता बनर्जी

PM Modi Oath Ceremony LIVE: सूत्रों के अनुसार, बंद कमरे में हुई बैठक में ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और सांसदों से कहा कि ‘‘राजग सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी।’’

बैठक में मौजूद तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘बैठक के दौरान ममता दीदी (ममता बनर्जी) ने हमें बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा को बहुमत नहीं मिलने के कारण राजग सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी।’’

23:16 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: अलोकतांत्रिक और अवैध तरीके से सरकार बना रही है BJP- ममता बनर्जी

PM Modi Oath Ceremony LIVE: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अलोकतांत्रिक और अवैध तरीके से सरकार बना रही है। आज भले ही ‘इंडिया’ गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश न किया हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कल वह दावा नहीं करेगा। चलिए कुछ समय तक इंतजार करते हैं।’’

23:11 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी के शपथ कार्यक्रम में नेपाल से कौन-कौन आ रहा भारत?

PM Modi Oath Ceremony LIVE: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नेपाली प्रधानमंत्री के साथ उनकी बेटी गंगा दाहाल, विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री पदम गिरि तथा नेपाल सरकार के उच्च अधिकारी भारत आ रहे हैं।

23:09 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: पड़ोसी देशों के कौन-कौन मोदी के शपथ कार्यक्रम में करेगा शिरकत?

PM Modi Oath Ceremony LIVE: भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक , बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने समारोह के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

23:07 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन में भोज कार्यक्रम

PM Modi Oath Ceremony LIVE: अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में राष्ट्रपति भवन की रसोई के चुनिंदा व्यंजन और विशेष व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे।

23:06 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: पीएम के शपथ कार्यक्रम में 10 लोको पायलट होंगे शामिल

PM Modi Oath Ceremony LIVE: अधिकारियों के मुताबिक ,महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन की पायलट सुरेखा यादव भारतीय रेलवे के उन 10 लोको पायलटों में शामिल हैं, जिन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

23:04 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी के शपथ कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल?

PM Modi Oath Ceremony LIVE: भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के कुछ नेता उन गणमान्य व्यक्तियों तथा विशेष आमंत्रित लोगों में शामिल हैं, जो राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

23:02 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: नेहरू के बाद तीन चुनाव बाद पीएम बने रहने वाले पहले पीएम

PM Modi Oath Ceremony LIVE:  नेहरू एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्रता के बाद लगातार तीन चुनावों के बाद भी इस पद पर बने रहे।

23:00 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: इन फैक्टर्स को ध्यान में रख बनाए जाएंगे मंत्री

PM Modi Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र, जहां भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन का प्रदर्शन खराब रहा है, और बिहार, जहां विपक्ष ने वापसी के संकेत दिए हैं, सरकार गठन की कवायद के दौरान केंद्र में रह सकते हैं महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि बिहार में अगले साल चुनाव होंगे। भाजपा के संगठन में होने वाले बदलाव भी पार्टी के मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप देते समय चयनकर्ताओं के मन में होंगे।

22:58 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: बीजेपी के सहयोगियों में से किसे-किसे मिलेगा इनाम?

PM Modi Oath Ceremony LIVE: सूत्रों ने बताया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राम मोहन नायडू, जद(यू) के ललन सिंह, संजय झा और राम नाथ ठाकुर तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान उन सहयोगियों में शामिल हैं जो नयी सरकार का हिस्सा हो सकते हैं।

22:57 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी सरकार में किसे-किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

PM Modi Oath Ceremony LIVE: बीजेपी से जहां अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं का नए मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है, वहीं लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनोवाल सरकार में शामिल होने के प्रबल दावेदार हैं।

22:55 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: सहयोगियों को मिलेंगे कितने मंत्रालय?

PM Modi Oath Ceremony LIVE: ऐसा माना जा रहा है कि गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अलावा शिक्षा और संस्कृति जैसे दो मजबूत वैचारिक पहलुओं वाले मंत्रालय भाजपा के पास रहेंगे, जबकि उसके सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट पद मिल सकते हैं।

22:54 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मंत्री परिषद पर सहयोगियों से चर्चा कर रही बीजेपी

PM Modi Oath Ceremony LIVE: नई सरकार में किसे-किसे मंत्री बनाया जाए इसपर अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता सरकार में प्रतिनिधित्व को लेकर तेलुगु देशम पार्टी के एन. चंद्रबाबू नायडू, जद(यू) के नीतीश कुमार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे सहित सहयोगी दलों से परामर्श कर रहे हैं।

22:53 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी सरकार 3.0 में कौन बनेगा मंत्री?

PM Modi Oath Ceremony LIVE: नई सरकार में NDA के विभिन्न घटकों के लिए मंत्रिपरिषद में हिस्सेदारी को लेकर BJP नेतृत्व और सहयोगी दलों के बीच गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

22:51 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: इस बार नहीं है बीजेपी के पास बहुमत

PM Modi Oath Ceremony LIVE: भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत वाले राजग सरकार के दो पूर्ण कार्यकालों के बाद इस बार चुनावों में भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।

22:50 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: कल शाम को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

PM Modi Oath Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार रविवार को शपथ लेंगे और वह प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे राजनेता होंगे।

22:04 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी जाएंगे राजघाट और सदैव अटल स्मारक

PM Modi Oath Ceremony LIVE: शपथ लेने से पहले नरेंद्र मोदी सुबह 6:30 बजे राजघाट, 7:00 बजे ‘सदैव अटल’ स्मारक और फिर 7:30 बजे युद्ध स्मारक जाएंगे।

21:11 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: बिहार को विकास की उम्मीद- जेडीयू नेता

PM Modi Oath Ceremony LIVE: जेडीयू नेता मोहम्मद जमा खान ने कहा कि आप देख सकते हैं कि सरकार बनने जा रही है और हम इसका समर्थन करते हैं। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। देश को कुछ उम्मीदें हैं और बिहार को भी विकास की उम्मीद है।

20:14 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण

PM Modi Oath Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक क्षण है। यह एक अच्छा अनुभव होगा।

18:59 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: बीजेपी को ममता बनर्जी ने नहीं दी शुभकामनाएं

PM Modi Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खेद है, लेकिन मैं एक असंवैधानिक, अवैध पार्टी को सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं नहीं दे सकती। मेरी शुभकामनाएं देश के लिए होंगी। मैं सभी सांसदों से कहूंगी कि वे अपनी पार्टी को मजबूत करें। हम आपकी पार्टी को नहीं तोड़ेंगे, लेकिन आपकी पार्टी में अंदर से विभाजन होगा, आपकी पार्टी के लोग खुश नहीं हैं।

18:10 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

PM Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी।

18:08 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा दिल्ली पहुंचे

PM Modi Oath Ceremony LIVE: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

18:07 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी के शपथ ग्रहण में जाने के लिए कांग्रेस ने क्या कहा

PM Modi Oath Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए केवल अंतरराष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है। हमारे नेताओं को अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है। जब हमारे इंडिया गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण मिलेगा, तब हम इस पर विचार करेंगे।