प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले वह पिछले 11 दिनों से कठोर अनुष्ठानों का पालन कर रहे हैं। वह महाकाव्य रामायण से जुड़े मंदिरों का दौरा भी कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम क्या रहने वाला है। तो आपके इस सवाल का जवाब हम इस आर्टिकल में दे रहे हैं कि आज दिन भर पीएम मोदी क्या करने वाले हैं और अयोध्या में किन जगहों पर जाने वाले हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सुबह 10:45 बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है और 10.55 बजे वह राम जन्मभूमि मंदिर स्थल पर होंगे। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी दोपहर 12.05 बजे से 12.55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे और फिर एक सार्वजनिक समारोह के लिए रवाना होंगे जहां वह दोपहर 1 से 2 बजे के बीच एक सभा को संबोधित करेंगे। मोदी की यात्रा दोपहर करीब 2 बजे कुबेर टीला में दर्शन के साथ पूरी हो जाएगी।

क्या रहेगा पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल?

9.05 बजे: पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे।
10.30 बजे: पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
10.45 बजे: पीएम मोदी अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
10.55 बजे: पीएम मोदी राम जन्मभूमि पहुंचेंगे।
12.20 बजे: मंदिर प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा।
12.29 बजे: प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम अनुष्ठान किया जाएगा।
12.55 बजे: पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।
1.15 बजे: पीएम मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
2.10 बजे: पीएम मोदी कुबेर टीला जाएंगे।
2.35 बजे: पीएम मोदी अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
3.05 बजे: अयोध्या से प्रस्थान करेंगे।
4.25 बजे: दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।