तबलीगी जमात के सदस्यों के कोरोना वायरस से  संक्रमित पाए जाने के बाद टीवी चैनलों पर इसे लेकर बहस का दौर जारी है। एक टीवी चैनल पर बहस हो रही थी कि क्या जमातियों के चलते लॉकडाउन का  एजेंडी फेल हो गया। इस बहस में मुस्लिम चिंतक अंसार रजा और शिया वक्फ बोर्ड के वसीम रिजवी के बीच तीखी बहस हुई।

इस दौरान वसीम रिजवी ने जमातियों पर आरोप लगाया कि इन लोगों का प्लान था कि एक लाख लोगों को मौत की नींद सुला दी जाए। उनकी इस दलील पर  अंसार रजा  बिफर पड़े और उन्होंने कहा कि आपको कैसे पता कि उनका ऐसा कोई प्लान था।

वसीम रिजवी ने कहा कि भारत में जितने मामले सामने आए हैं उसमें 30-35 प्रतिशत जमाती लोग शामिल हैं। अब ये सोचिए कि ये लोग तो पकड़े गए हैं जो फरार हैं उनका सोचिए। अगर सही समय पर लॉकडाउन ना किया गया होता। सही समय पर जमातियों का मामला सामने नहीं आया होता। इन लोगों का एक लाख लोगों को मारने का प्लान था।

Corona Virus in India Live Update

इस पर अंसार रजा ने कहा आप मेरी बात का जवाब दीजिए आपको कब से पता था कि इन लोगों का एक लाख लोगों को मारने का प्लान था। अगर-मगर मत कीजिए आप बताइए कि आपको कब से पता था कि जमात के लोग एक लाख लोगों को मारने का प्लान कर रहे हैं। इस पर वसीम रिजवी ने कहा कि यह जरूर साजिश है। साजिश ना होती तो  संक्रमितों की इतनी बड़ी संख्या ना होती।

गौरतलब है कि भारत में अब (शुक्रवार शाम करीब छह बजे तक) कोरोना के 6761 केस प्रकाश में आए हैं। इनमें 6039 एक्टिव केस हैं, 516 सही/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके हैं। वहीं, 206 जानें जा चुकी हैं।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?