INDIA Alliance Fight: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस से अलग रुख अपनी राय अपनाती नजर आ रही है। अब उन्होंने ‘इंडिया गठबंधन’ की कमान संभालने की बात कही तो नया विवाद खड़ा हो गया। ममता बनर्जी के बयान पर शिवसेना से लेकर आरजेडी और समाजवादी पार्टी का बयान सामने आया है, जिसके चलते सवाल उठने लगे हैं क्या अब इंडिया गठबंधन बिखर जाएगा?
दरअसल, ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ममता बनर्जी बड़ी नेता हैं लेकिन राहुल गांधी के अलावा देश में कोई नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने ममता बनर्जी के बयान पर सहमति जताई है, जिससे कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है।
क्या बोलीं थीं ममता बनर्जी?
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि हालिया चुनावों और उपचुनावों में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की और कहा कि वो अब इसका नेतृत्व संभालने को तैयार है।
ममता के इस बयान पर एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं ने आलोचना की है, तो कुछ ने समर्थन किया है। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि ममता बनर्जी को ऐसा लगता है पर हमें यानी कांग्रेस को ऐसा नहीं लगता है। उनके कहने से उनके पार्टी चलती है, हम तो कांग्रेस के कहने पर चलते हैं।
वक्फ बोर्ड बिल को लेकर BJP पर भड़की ममता
लेफ्ट ने भी दिया ममता का साथ
दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस पर टीएमसी के विरोधी लेफ्ट ने भी हमला बोला है। लेफ्ट के नेता डी राजा ने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करना होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया की गठबंधन की मीटिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में गठबंधन सहयोगियों का साथ नहीं लिया, जिसका पार्टी को नुकसान हुआ।
शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि उन्हें ममता दीदी की राय पता है और वे हमारे साथ हैं। राउत ने कहा कि हम एक हैं अगर कोई छोटे-मोटे मतभेद हैं तो हम उसके लिए ममता बनर्जी से बात करेंगे।
समाजवादी पार्टी ने दिया ममता का साथ
समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी ने कोई इच्छा जाहिर की है, तो इंडिया ब्लॉक के जो नेता हैं, वह उस पर विचार करके उनका सहयोग लें। इससे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा। बीजेपी को बंगाल में रोकने का काम किया था ममता ने। सपा नेता ने कहा कि जहां-जहां विपक्ष की सरकार नहीं बन पाई, वहां पर मुख्य रूप से बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस पार्टी थी।
महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार पर भड़की ममता बनर्जी?
सपा नेता ने कहा है कि अगर अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, जिस तरह के रुझान परिणाम की आशा थी, उस तरह के परिणाम नहीं आए, तो यह जिम्मेदारी भी उन्हीं की है।
कांग्रेस को मिला RJD का साथ
वहीं ममता बनर्जी के बयान पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के असली आर्किटेक्ट लालू प्रसाद यादव हैं। उनकी पहल पर ही पटना में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक हुई थी. इस बैठक में ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी।
आरजेडी नेता ने कहा कि सभी अपने-अपने राज्यों में बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में जुटे हुए हैं। अभी झारखंड में हमें सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ ममता बनर्जी मजबूती से लड़ाई लड़ती हैं। अब 2025 में बिहार की बारी है। बीजेपी के खिलाफ हमारा गठबंधन पूरी तरह एकजुट है।
इंडिया गठबंधन के संयोजक की बात करें तो फिलहाल यह कुर्सी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास है लेकिन कांग्रेस पार्टी हरियाणा और महाराष्ट्र में बुरी तरह हारी है। ऐसे में ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी राजनेता कांग्रेस पर भड़के हुए हैं। अब यह देखना होगा कि आगे जाकर इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या होता है। ममता बनर्जी से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।