Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 (मालवीय नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025) LIVE UPDATES: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को हुई वोटों की गिनती में मालवीय नगर सीट पर बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। यहां से आम आदमी पार्टी के तीन बार के विधायक सोमनाथ भारती को बीजेपी के सतीश उपाध्याय से हार का सामना करना पड़ा है। सोमनाथ भारती, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे आम आदमी पार्टी की कोर टीम में अहम माने जाते हैं लेकिन बीजेपी ने मालवीय नगर सीट पर उनका सूपड़ा साफ कर दिया है।
Delhi Assembly Elections Results
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को हुई वोटों की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय को 39564 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्यााशी सोमनाथ भारती को 37433 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी जितेंद्र कोचर को महज 6770 वोट ही हासिल हुए है।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | मार्जिन |
बीजेपी (BJP) | सतीश उपाध्याय | 39564 | 2131 |
आप (AAP) | सोमनाथ भारती | 37433 | -1971 |
कांग्रेस (INC) | जितेंद्र कोचर | 6770 | -32794 |
मालवीय नगर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
दिल्ली में बीजेपी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास की जीत होती है, सुशासन की जीत होती है। मैं दिल्ली के अपने प्यारे भाइयों और बहनों को इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए नमन करता हूं। पीएम ने लिखा कि हम इन आशीर्वादों को पाकर बहुत ही सम्मानित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली के विकास, लोगों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि दिल्ली एक विकसित भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाए।
राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से जीतने पर, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं राजौरी गार्डन और दिल्ली के सभी मतदाताओं को बीजेपी को यह विशाल जनादेश देने के लिए धन्यवाद देता हूं। इस जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है। दिल्ली के लोगों को AAP-DA सरकार से मुक्ति मिली है। मुझे चिंता है कि जब अरविंद केजरीवाल आज विलाप करेंगे, तो वे अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे।
सतीश उपाध्याय – बीजेपी – 39564
सोमनाथ भारती – आम आदमी पार्टी – 37433
जितेंद्र कोचर – कांग्रेस – 6770
मालवीय नगर विधानसभा पहले कांग्रेस का गढ़ थी और फिर 2013 के बाद यह सीट आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती का किला बन गई थी। सोमनाथ भारती सीट से 2013, 2015 और 2020 का विधानसभा चुनाव जीते थे लेकिन इस बार उन्हें बीजेपी की लहर में सतीश उपाध्याय से करारी हार का सामना करना पड़ा है।
मालवीय नगर सीट पर आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। इस सीट से पार्टी उम्मीदवार सोमनाथ भारती चुनाव हार गए हैं। भारती को यहां से बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने हराया। कांग्रेस उम्मीदवार जीतेंद्र कोचर तीसरे नंबर पर रहे।
देश की राजधानी दिल्ली की सभी सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में दिल्ली में 2 दशक बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने जा रही है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को 48, जबकि AAP को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं।
मालवीय नगर विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं। वे 5656 वोटों के अंतर से आप नेता को पछाड़ रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर सुबह से जारी वोटों की गिनती के चलते सामने आ रहे रुझानों में मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती रहे हैं।
मालवीय नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सोमनाथ भारती है। तीसरे नंबर पर जितेंद्र कोचर हैं।
मालवीय नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश उपाध्या 1400 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नबंर पर आप नेता सोमनाथ भारती हैं। तीसरे नंबर पर 1107 वोटों के साथ जितेंद्र कोचर हैं।
मालवीय नगर के चुनाव रुझानों की बात करें तो ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी इस सीट पर आगे चल रही है। प्रत्याशी सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं , जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र चौरसिया है।
मालवीय नगर की सीट पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, Malviya Nagar विधानसभा क्षेत्र में BJP का दबदबा नजर आ रहा है। बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं।
मालवीय नगर से आप विधायक और उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा कि मैंने 11 साल लोगों की सेवा की है, इसलिए मुझे न तो चुनाव की चिंता है और न ही नतीजों की। एग्जिट पोल BJP मुख्यालय में बनते हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।
मालवीय नगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सोमनाथ भारती से लेकर सतीश उपाध्याय के बीच इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मालवीय नगर सीट पर आम आदमी पार्टी ने लगातार चौथी बार सोमनाथ भारती को उतारा है, वह पिछले तीन चुनाव 2013, 2015 और 2020 में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। वह दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक अरविंद केजरीवाल की सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कस्तूरबा नगर से कांग्रेस विधायक उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने कहा कि सच्चाई और हमारी मेहनत की जीत होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग मुझे फिर से सेवा करने का मौका देंगे।
मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक अरविंद केजरीवाल की सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं, कांग्रेस ने मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर को टिकट दिया है, जो दिल्ली नगर निगम (MCD) के पूर्व नेता सदन भी रह चुके हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने 52043 वोटों के साथ जीते थे। मालवीय नगर सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, BJP कैंडिडेट शैलेंद्र सिंह को 33899 वोट मिले थे।
मालवीय नगर विधानसभा सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती चुनावी मैदान में थे। दूसरी ओर बीजेपी ने यहां से सतीश उपाध्याय को उतारा था। कांग्रेस पार्टी ने जितेंद्र कोचर को टिकट दिया था। मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी को मिलने वाले वोट्स अन्य दोनों ही प्रत्याशियों के लिए निर्णायक भी साबित हो सकते हैं।
पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो Malviya Nagar निर्वाचन क्षेत्र में AAP कैंडिडेट सोमनाथ भारती को जीत मिली थी। उन्हें कुल 52043 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर BJP प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का था। उन्हें 33899 वोट मिले थे। Malviya Nagar विधानसभा सीट पर इस बार क्या होगा? मतगणना शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही तस्वीर साफ होने लगेगी।
पिछले विधानसभा चुनावों यानी 2020 के रिजल्ट की बात करें तो Malviya Nagar सीट पर 58.89 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार मतदान का प्रतिशत 54.0 रहा है। यह देखना होगा कि नतीज सोमनाथ भारती के पक्ष में आते हैं या सतीश उपाध्याय बाजी मार जाते हैं।