Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 (मालवीय नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025) LIVE UPDATES: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को हुई वोटों की गिनती में मालवीय नगर सीट पर बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। यहां से आम आदमी पार्टी के तीन बार के विधायक सोमनाथ भारती को बीजेपी के सतीश उपाध्याय से हार का सामना करना पड़ा है। सोमनाथ भारती, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे आम आदमी पार्टी की कोर टीम में अहम माने जाते हैं लेकिन बीजेपी ने मालवीय नगर सीट पर उनका सूपड़ा साफ कर दिया है।

Delhi Assembly Elections Results

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को हुई वोटों की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय को 39564 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्यााशी सोमनाथ भारती को 37433 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी जितेंद्र कोचर को महज 6770 वोट ही हासिल हुए है।

पार्टीप्रत्याशीवोटमार्जिन
बीजेपी (BJP)सतीश उपाध्याय39564 2131
आप (AAP)सोमनाथ भारती37433 -1971
कांग्रेस (INC)जितेंद्र कोचर6770 -32794

Live Updates

मालवीय नगर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

15:00 (IST) 8 Feb 2025
ECI Delhi Results LIVE: PM मोदी ने दिल्ली की जीत पर क्या कहा?

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास की जीत होती है, सुशासन की जीत होती है। मैं दिल्ली के अपने प्यारे भाइयों और बहनों को इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए नमन करता हूं। पीएम ने लिखा कि हम इन आशीर्वादों को पाकर बहुत ही सम्मानित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली के विकास, लोगों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि दिल्ली एक विकसित भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाए।

14:56 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Election Results LIVE: मनजिंदर सिंह सिरसा का बड़ा बयान

राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से जीतने पर, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं राजौरी गार्डन और दिल्ली के सभी मतदाताओं को बीजेपी को यह विशाल जनादेश देने के लिए धन्यवाद देता हूं। इस जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है। दिल्ली के लोगों को AAP-DA सरकार से मुक्ति मिली है। मुझे चिंता है कि जब अरविंद केजरीवाल आज विलाप करेंगे, तो वे अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे।

14:16 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Election Results LIVE: मालवीय नगर सीट का अपटेड

सतीश उपाध्याय - बीजेपी - 39564

सोमनाथ भारती - आम आदमी पार्टी - 37433 

जितेंद्र कोचर - कांग्रेस - 6770 

13:56 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Election Results LIVE: बीजेपी ने ध्वस्त किया आप का किला

मालवीय नगर विधानसभा पहले कांग्रेस का गढ़ थी और फिर 2013 के बाद यह सीट आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती का किला बन गई थी। सोमनाथ भारती सीट से 2013, 2015 और 2020 का विधानसभा चुनाव जीते थे लेकिन इस बार उन्हें बीजेपी की लहर में सतीश उपाध्याय से करारी हार का सामना करना पड़ा है।

13:07 (IST) 8 Feb 2025
ECI Delhi Results LIVE: सोमनाथ भारती हारे विधानसभा चुनाव

मालवीय नगर सीट पर आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। इस सीट से पार्टी उम्मीदवार सोमनाथ भारती चुनाव हार गए हैं। भारती को यहां से बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने हराया। कांग्रेस उम्मीदवार जीतेंद्र कोचर तीसरे नंबर पर रहे।

12:41 (IST) 8 Feb 2025
ECI Delhi Results LIVE: बड़ी जीत की ओर बीजेपी

देश की राजधानी दिल्ली की सभी सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में दिल्ली में 2 दशक बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने जा रही है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को 48, जबकि AAP को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं।

12:12 (IST) 8 Feb 2025
ECI Delhi Results LIVE: मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय लगातार आगे

मालवीय नगर विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं। वे 5656 वोटों के अंतर से आप नेता को पछाड़ रहे हैं।

11:29 (IST) 8 Feb 2025
ECI Delhi Results LIVE: मालवीय नगर सीट में 3,000 वोटों से आगे सतीश उपाध्याय

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर सुबह से जारी वोटों की गिनती के चलते सामने आ रहे रुझानों में मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती रहे हैं।

10:31 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Election Results LIVE: मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय आगे

मालवीय नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सोमनाथ भारती है। तीसरे नंबर पर जितेंद्र कोचर हैं।

10:23 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Election Results LIVE: मालवीय नगर में सतीश उपध्याय आगे

मालवीय नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश उपाध्या 1400 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नबंर पर आप नेता सोमनाथ भारती हैं। तीसरे नंबर पर 1107 वोटों के साथ जितेंद्र कोचर हैं।

09:35 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Election Results LIVE: बीजेपी ने मालवीय नगर सीट पर बनाई बड़ी बढ़त

मालवीय नगर के चुनाव रुझानों की बात करें तो ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी इस सीट पर आगे चल रही है। प्रत्याशी सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं , जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र चौरसिया है।

08:53 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: सतीश उपाध्याय ने बनाई बढ़त

मालवीय नगर की सीट पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, Malviya Nagar विधानसभा क्षेत्र में BJP का दबदबा नजर आ रहा है। बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं।

08:21 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: सोमनाथ भारती बोले- मुझे नहीं चुनाव नतीजों की चिंता

मालवीय नगर से आप विधायक और उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा कि मैंने 11 साल लोगों की सेवा की है, इसलिए मुझे न तो चुनाव की चिंता है और न ही नतीजों की। एग्जिट पोल BJP मुख्यालय में बनते हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।

08:01 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: मालवीय नगर सीट पर शुरू हुई वोटों की गिनती

मालवीय नगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सोमनाथ भारती से लेकर सतीश उपाध्याय के बीच इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

07:24 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: क्या चौथी बार जीतेंगे सोमनाथ भारती?

मालवीय नगर सीट पर आम आदमी पार्टी ने लगातार चौथी बार सोमनाथ भारती को उतारा है, वह पिछले तीन चुनाव 2013, 2015 और 2020 में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। वह दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक अरविंद केजरीवाल की सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

07:05 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: कस्तूरबा नगर से कांग्रेस प्रत्याशी बोले- हमें जीत का भरोसा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कस्तूरबा नगर से कांग्रेस विधायक उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने कहा कि सच्चाई और हमारी मेहनत की जीत होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग मुझे फिर से सेवा करने का मौका देंगे।

06:53 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: केजरीवाल की सरकार में मंत्री रहे थे सोमनाथ भारती

मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक अरविंद केजरीवाल की सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं, कांग्रेस ने मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर को टिकट दिया है, जो दिल्ली नगर निगम (MCD) के पूर्व नेता सदन भी रह चुके हैं।

06:41 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: पिछले चुनाव में किसे मिले थे कितने वोट?

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने 52043 वोटों के साथ जीते थे। मालवीय नगर सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, BJP कैंडिडेट शैलेंद्र सिंह को 33899 वोट मिले थे।

06:24 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: कांग्रेस को मिलने वाले वोट भी होंगे अहम

मालवीय नगर विधानसभा सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती चुनावी मैदान में थे। दूसरी ओर बीजेपी ने यहां से सतीश उपाध्याय को उतारा था। कांग्रेस पार्टी ने जितेंद्र कोचर को टिकट दिया था। मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी को मिलने वाले वोट्स अन्य दोनों ही प्रत्याशियों के लिए निर्णायक भी साबित हो सकते हैं।

06:08 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: पिछले चुनाव में किसे मिली थी जीत

पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो Malviya Nagar निर्वाचन क्षेत्र में AAP कैंडिडेट सोमनाथ भारती को जीत मिली थी। उन्हें कुल 52043 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर BJP प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का था। उन्हें 33899 वोट मिले थे। Malviya Nagar विधानसभा सीट पर इस बार क्या होगा? मतगणना शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही तस्वीर साफ होने लगेगी।

06:05 (IST) 8 Feb 2025
Malviya Nagar Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: मालवीय नगर सीट पर कितनी हुई थी वोटिंग

पिछले विधानसभा चुनावों यानी 2020 के रिजल्ट की बात करें तो Malviya Nagar सीट पर 58.89 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार मतदान का प्रतिशत 54.0 रहा है। यह देखना होगा कि नतीज सोमनाथ भारती के पक्ष में आते हैं या सतीश उपाध्याय बाजी मार जाते हैं।