मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा के सबसे बड़े दल के रूप में उभरना तय होने के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस ने आज कहा कि अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा।

 
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे फडनवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में अगली सरकार भाजपा बनायेगी। भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।’’

 

 

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा संसदीय बोर्ड इस बारे में :मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार: निर्णय करेगा। हम पारदर्शी सरकार देंगे।’’

 
फडनवीस ने कहा कि लोगों ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है। ‘‘ स्थिति ऐसी सामने आई है कि हमारी सीटों की संख्या पहले के मुकाबले ढाई गुणा अधिक हो जायेगी।’’

 
गौरतलब है कि 2009 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 46 सीट जीती थी।