कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कथित रूप से जिस पुलिस ऑफिसर सीओ अर्चना सिंह पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है,  उससे वे बेहद आहत है। बता दें कि जिस समय वह प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी, उसी दौरान उन्हे उनके चचेरे भाई की मौत की खबर मिली थी। इसके बावजूद भी सीओ अर्चना सिंह ने प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला।

चचेरे भाई के मौत के बाद भी सुरक्षा में थी तैनात: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार (29 दिसंबर) को ही उन्हें अपने चचेरे भाई की मौत की खबर मिली थी। इसके लिए वह छुट्टी लेना चाहती थी। लेकिन प्रियंका गांधी के दौरा होने की वजह से उन्होंने छुट्टी नहीं ली। अपने भावनाओं को फर्ज से ऊपर रखते हुए अर्चना सिंह ने प्रियंका के सुरक्षा की तैयारियों में जुट गई। ताकि उनके सुरक्षा में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो जाए। इस संबंध में प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

Hindi News Today, 29 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

पुलिस ने प्रियंका को रोकने की कोशिश की थी: गौरतलब है कि प्रियंका गांधी शनिवार (29 दिसंबर ) को लखनऊ गई थी। वहां कांग्रेस कार्यलय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए दारापुरी के परिजन से मुलाकात करने के लिए निकलीं थीं। इस दौरान उन्हें पुलिसवालों ने रोकने की कोशिश की थी। ताकि किसी भी प्रकार बवाल न हो।

प्रशासन ने आरोपों को किया था खारिज: बता दें कि इसके बाद प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके साथ महिला पुलिस ने धक्का मुक्की किया है। जिसके बाद प्रशासन इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया था। लखनऊ के एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि डॉ. अर्चना सिंह ने एडिशनल एसपी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में इन आरोपों को खारिज किया है।