Jul 03, 2025

रणबीर कपूर को राम के रूप में देख भावुक हुईं आलिया भट्ट

गुंजन शर्मा

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर आ चुका है और राम के रूप में रणबीर का लुक दिखाया गया है।

रणबीर को इस रूप में देख फैंस काफी खुश हैं।

जब से ये खबर आई थी कि रणबीर, भगवान का रोल करने वाले है, उनकी एआई से भी कई तस्वीरें बनाई गईं।

आलिया भट्ट ने भी रणबीर को इस रूप में देखने के बाद खुशी जाहिर की है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर स्टारर इस फिल्म का टीजर शेयर किया है।

जिसमें उन्होंने लिखा, "कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती। ऐसा लगता है कि यs किसी अविस्मरणीय चीज की शुरुआत है। दिवाली 2026 - हम इंतजार कर रहे हैं।”

आलिया की पोस्ट पर तमाम लोग रणबीर को बधाई दे रहे हैं।

उनके फैंस के अलावा करीबी दोस्तों ने भी बधाई दी है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम रोहित पुरोहिन ने खरीदा नया घर