आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ अनंतपुर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई 25 फरवरी को होगी।
Read Also: IPL में नहीं खेलने और MS धोनी के साथ अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बोले वीरेंद्र सहवाग
आपको बता दें कि अप्रैल 2013 में एक मैग्जीन के कवर पर टीम इंडिया के कप्तान धोनी की फोटो छपी थी, जिसमें उन्हें भगवान विष्णु के तौर में दिखाया गया था। उनके हाथों में कई कंपनियों के प्रोडक्ट थे। उनके हाथ में जूते भी थे। फोटो के नीचे लिखा था ‘गॉड ऑफ बिग डील्स’। इससे पहले जून, 2014 में भी धोनी के खिलाफ वारंट जारी किया था।
Read Also: विष्णु भगवान के रूप में धोनी: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर लगाई रोक
विश्व हिंदू परिषद के नेता वाई श्याम सुंदर ने पिछले साल फरवरी में इस संबंध में याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि धोनी को भगवान विष्णु के तौर पर पेश किया जाना अपमानजनक है। धोनी के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें दिल्ली और पुणे में भी कराई जा रही हैं।