Kerala Wayanad By Election Result 2024, Kerala Wayanad up chunav Result 2024: केरल की वायनाड विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने इतिहास रच दिया है। पहले ही चुनाव में प्रियंका गांधी ने करीब 4.10 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे उम्मीदवारों के कुल वोटों के मुकाबले प्रियंका गांधी को दोगुने वोट मिले हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव जीता था लेकिन रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दिया, जिसके बाद इस पर अब उपचुनाव हुआ और पहली बार प्रियंका गांधी यहां अपनी किस्मत आजमाने उतरीं। वायनाड सीट पर अब तक हुए सभी चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पढ़ें हर अपडेट लाइव…
Maharashtra Election Results 2024 LIVE | Jharkhand Election Results 2024 LIVE
प्रियंका गांधी को वायनाड में एकतरफा बहुमत मिला है। CPI कैंडिडेट दूसरे जबकि बीजेपी उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं।
प्रियंका गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
वायनाड सीट पर कांग्रेस महासिव प्रियंका गांधी 382000 वोटों से आगे चल रही हैं।
प्रियंका गांधी 3,62000 वोटो से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 5,50,000 वोट मिल चुके हैं।
वायनाड से कांग्रेस प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है। प्रियंका गांधी 3 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
सुबह 11.30 बजे तक सुबह 12.30 बजे तक हुई मतगणना के बाद कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा को 239541 वोट मिल चुके हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सत्यन मोकेरी 216187 वोटों से पीछे हैं। उन्हें 113354 मत मिले हैं। जबकि बीजेपी की नव्या हरिदास को अब तक 63092 वोट मिले हैं और वह प्रियंका गांधी से 266449 मतों से पीछे चल रही हैं।
प्रियंका गांधी 1,19000 से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं। वायनाड सीट पर CPI प्रत्याशी दूसरे जबकि बीजेपी उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं।
प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर 89000 वोटों से आगे चल रही हैं।
प्रियंका गांधी को 68917 वोट मिल चुके हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सत्यन मोकेरी से वह 48239 वोटों से आगे चल रही हैं।
बीजेपी की नव्या हरिदास नंबर तीन पर चल रही हैं और उन्हें 5995 वोट मिले हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अब तक 46232 वोट मिल चुके हैं। जबकि उनको टक्कर दे रहे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सत्यन मोकेरी 12714 वोटों के साथ नंबर दो पर हैं।
शुरुआती रुझानों में प्रियंका गांधी काफी आगे चल रही हैं। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका 24000 मतों से आगे हैं।
वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी 24000 वोटों से आगे चल रही हैं।
केरल की वायनाड विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं।
बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कहा, ‘पिछली बार राहुल गांधी ने वायनाड से जीत हासिल की थी लेकिन उन्होंने इस मंडल को अस्वीकार कर दिया और रायबरेली सीट अपने पास रखी। इस बार वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है क्योंकि लैंडस्लाइड की घटना के बाद लोग चुनाव के मूड में नहीं थे। अगर लोगों को वायनाड में विकास चाहिए, तो NDA को यह सीट जीतनी चाहिए।’
बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास वायनाड के मतगणना केंद्र पहुंच चुकी हैं।
केरल की वायनाड विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड में 72.92 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 में इस सीट पर 80.33 प्रतिशत मतदान हुआ। राहुल गांधी ने 2019 में पहली बार वायनाड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
राहुल ने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में वायनाड से जीत हासिल की। हालांकि, राहुल ने वायनाड को खाली करने और उत्तर प्रदेश के रायबरेली को बरकरार रखने का फैसला किया, जिसे उन्होंने 2024 के आम चुनावों में भी जीता।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के उस निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी शुरुआत की, जिसका प्रतिनिधित्व पहले उनके भाई राहुल गांधी करते थे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के उस निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी शुरुआत की, जिसका प्रतिनिधित्व पहले उनके भाई राहुल गांधी करते थे।
उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार नव्या हरिदास और वायनाड में 13 अन्य उम्मीदवारों से है।
वायनाड सीट पर अभी तक तीन बार लोकसभा के चुनाव हुए। तीनों बार कांग्रेस ने ही इस सीट पर कब्जा जमाया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 64.24 प्रतिशत मतदान हुआ। 2009 में हुए पहले चुनाव के बाद से यह इस सीट पर दर्ज किया गया सबसे कम मतदान प्रतिशत था।