Kerala Rains Today, Kerala Weather Forecast Today, Kerala Floods 2018 News, Mullaperiyar Dam, Idukki Dam Water Level Today 2018 Latest News: बाढ़ से जूझते केरल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल गंभीर है। 18 टीमें पहले से राज्य में बचाव कार्य में लगी हैं, मगर हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 12 और टीमें  रवाना हो गई हैं। इसमें दिल्ली से छह और गुजरात की राजधानी गांधीनगर से भी इतनी ही टीमें शामिल हैं।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (16 अगस्त, 2018) को केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन से बात की है। ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्य में बाढ़ के हालात पर सीएम से बात की। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय को भी राज्य में बचाव और रिलीफ ऑपरेशन के निर्देश दिए हैं। पीएम ने कहा कि वो केरल के लोगों की सुरक्षा की कामना करते हैं। बता दें कि बाढ़ के बाद केरल में बुधवार को फिर जोरदार बारिश होने से 19 और लोगों की मौत हो गई।

अधिक तबाही के बाद अधिकारियों को पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है। इन मौतों की रपट के बाद, मूसलाधार बारिश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। केरल के 14 जिलों में से 11 में बुधवार दोपहर बाद रेड अलर्ट जारी किया गया जिसमें इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, पाथनमथिट्टा, कन्नुर और एर्नाकुलम शामिल है। कोचीन हवाईअड्डे को इसके परिसर में पानी घुसने की वजह से शनिवार तक बंद कर दिया गया है। मंगलवार को देर रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के 33 बांधों के गेट को खोलना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ है। बारिश के शनिवार तक जारी रहने की संभावना जताई गई है।

 

Live Blog

14:01 (IST)16 Aug 2018
12 और टीमें केरल रवाना

बाढ़ से जूझते केरल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल गंभीर है। 18 टीमें पहले से राज्य में बचाव कार्य में लगी हैं, मगर हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 12 और टीमें  रवाना हो गई हैं। इसमें दिल्ली से छह और गुजरात की राजधानी गांधीनगर से भी इतनी ही टीमें शामिल हैं। 

13:57 (IST)16 Aug 2018
रैंकिंग में दुनिया के सब बल्लेबाज बने नंबर-1! लेकिन कैसे?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार (14 अगस्त) को सभी टेस्ट बल्लेबाजों को अपनी रैकिंग में नंबर एक पर पहुंचा दिया। आईसीसी ने ऐसा...क्या है पूरा मामला

13:11 (IST)16 Aug 2018
वाजपेयी को देखने CM शिवराज-वसुंधरा ने थामी चुनावी यात्रा, ये भी पहुंच रहे दिल्ली

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी-अपनी चुनावी यात्राओं पर विराम लगा दिया है। वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल-समाचार जानने...पढ़ें पूरी खबर। 

12:47 (IST)16 Aug 2018
12 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 79 के पार

केरल में भारी बारिश से बांध और नदियां उफान पर हैं। बाढ़ से गुरुवार को 12 और लोगों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 79 हो गई। शनिवार तक और बारिश होने की संभावना है। प्रतिकूल मौसम को लेकर केरल में बुधवार शाम से रेड अलर्ट जारी है। बुधवार को कुल 28 लोगों की मौत की खबर है।

12:39 (IST)16 Aug 2018
सुरक्षाकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

ITBP जवानों ने बाढ़ प्रभावित त्रिशूर जिले के अरत्तुपुझा गांव में वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा पहुंचाया। राज्य में बाढ़ की वजह से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:51 (IST)16 Aug 2018
बाढ़ से अब तक 73 लोगों की मौत
11:00 (IST)16 Aug 2018
09:38 (IST)16 Aug 2018
कर्नाटक में कावेरी बह रही खतरे के निशान से ऊपर

कर्नाटक के कोडागु में भी भारी बारिश हो रही है। यहां Medikeri में कावेरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

09:03 (IST)16 Aug 2018
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कर सकते हैं मदद

एक तरफ जहां केंद्र सरकार, आर्मी, नेवी, एनडीआरएफ और गैर सरकारी संगठन केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हैं, वहीं आप भी संकटग्रस्त लोगों की मदद कर सकते हैं। इसके लिए सीएम सीएम फंड में ऑनलाइन मदद कर सकते हैं। मदद के लिए लिंक पर क्लिक करें।

08:57 (IST)16 Aug 2018
मेट्रो सेवा भी निलंबित

मुटम मेट्रो यार्ड में पानी का जलस्तर बढ़ने की वजह से मेट्रो सेवा को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

08:37 (IST)16 Aug 2018
राज्य में भारी बारिश की वजह से मुल्लापेरियार डेम का जलस्तर 142 फीट पर पहुंचा।

08:25 (IST)16 Aug 2018
केरल में बारिश का कहर जारी

केरल में बारिश का कहर जारी है। तस्वीरें अलपुज्जा जिले के मवेलीकारा की हैं। भारी बारिश की वजह से बाढ़ के कारण राज्य में अबतक 67 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। यहां बारिश भी लगातार तेज होती जा रही है।