Top 10 Coldest Cities : उत्तर भारत में कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस समय शीत लहर का सामना कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली तापमान के मामले में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के कई शहरों को टक्कर दे रही है। शुक्रवार को राजस्थान का बीकानेर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को ये थे सबसे ठंडे शहर

  • राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • मध्य प्रदेश के नौगांव में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस था।
  • दिल्ली के आयानगर में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • मध्य प्रदेश के गुना में 3 डिग्री सेल्सियस।
  • मध्य प्रदेश के दतिया में 2.5 डिग्री सेल्सियस।
  • मध्य प्रदेश के खजुराहो में 2.6 डिग्री सेल्सियस।
  • देश की राजधानी दिल्ली के रिज में 3.3 डिग्री सेल्सियस।
  • राजस्थान के जयपुर में 3.6 डिग्री सेल्सियस।
  • हरियाणा के हिसार में 4 डिग्री सेल्सियस।

पहाड़ी राज्यों में क्या है स्थिति?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में -8.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में -5.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में -5.6 डिग्री सेल्सियस, कोनीबल में -7.6 डिग्री सेल्सिस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख की राजधानी लेह में न्यूनतम तापमान -14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे विभिन्न स्थानों पर रिकॉर्ड किए गए न्यूनतम तापमान

  • शिमला में 6.2 डिग्री
  • सुंदरनगर में -1.4
  • धर्मशाला में 5.4
  • केलांग में -9.3
  • सोलन में -0.5
  • मंडी में -0.4

उत्तराखंड के विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान

  • देहरादून 4.4 डिग्री सेल्सियस
  • पिथौरागढ़ 1 डिग्री सेल्सियस
  • मसूरी 6.4 डिग्री सेल्सियस
  • जौलीग्रांट 3.2 डिग्री सेल्सियस
  • रानीचौरी -0.7 डिग्री सेल्सियम