दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से ही हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, और दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहीं। कभी-कभी यह गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच गई। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हालांकि, यह राहत कुछ समय के लिए है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च से हवाओं की गति कम हो जाएगी, जिससे तापमान में वृद्धि होने लगेगी। अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
यूपी के प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान के और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।
यूपी में शुक्रवार को प्रयागराज और हमीरपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इससे लोगों का दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी समेत कई शहरों में लोग तपिश से बेहाल रहे। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत दी
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में गर्मी का असर तेजी से दिखने लगा है। रविवार से तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा होने की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड के मौसम साफ हो गया है। आईएमडी ने शनिवार के लिए पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया था। फिलहाल पहाड़ी जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में मामूली गिरावट होगी। हालांकि, सोमवार से गर्मी फिर से बढ़ने के आसार हैं। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आंधी और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
पिछले दो-तीन दिनों से उत्तर प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। प्रयागराज और हमीरपुर में शुक्रवार को पारा 40 डिग्री के पार चला गया। वाराणसी, सुल्तानपुर और अमेठी जैसे शहरों में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पछुआ हवाओं के कारण थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन लू जैसी स्थिति बनी रही।
पंजाब में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह राज्य के सामान्य औसत से 3.1 डिग्री कम है। गुरदासपुर में सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि ठंडी हवाओं ने बाकी इलाकों में मौसम सुहावना बना दिया।
शनिवार सुबह से पूर्वांचल और अवध के जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार रात को कई जिलों में धूल भरी आंधी आई थी, जिससे मौसम में बदलाव देखा गया। मौसम विभाग ने पहले ही इस परिवर्तन की भविष्यवाणी कर दी थी।
जम्मू-कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी का असर पंजाब में भी नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिरा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, यह असर अगले दो दिनों तक बना रहेगा, लेकिन 30 मार्च के बाद तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश में शनिवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हिसार, गुरुग्राम, ग्वालियर, इंदौर और भोपाल समेत कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। राजस्थान में तेज हवाओं के कारण थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन अगले सप्ताह फिर से गर्मी अपने चरम पर होगी।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश जारी है। शुक्रवार (28 मार्च) को श्रीनगर समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई, जिससे तापमान गिरा और ठंड बढ़ गई। इसका असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंचा, जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने 29 मार्च से 1 अप्रैल तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान जताया है। चेन्नई में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। अगले कुछ दिनों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। राज्य में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
शनिवार को वेस्ट यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भी हल्की बर्फबारी हुई। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। फिलहाल मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
यूपी में पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि गुरुवार की शाम आसमान में बादल छाए रहने से तापमान सामान्य रहा। शुक्रवार की राज्य के कई जिलों में सुबह तेज हवाएं चलीं।
हिमाचल प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। राज्य के ऊना जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर के बाद आम लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।
पंजाब के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि राज्य के अधिकतर शहरों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
गुजरात में आसमान साफ है और मौसम में स्थिरता बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
उत्तर भारत में तेज गर्मी के बीच दक्षिण भारत में माहौल अलग है। मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान में तेज हवाएं चलने से कई शहरों का तापमान कम हो गया है। राजधानी जयपुर में पारा गिरकर 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले दिन से 3.4 डिग्री कम है।
बिहार के कई शहरों में गुरुवार को तापमान में काफी तेजी दर्ज की गई। राज्य के बक्सर में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा।
मध्य प्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेजी पर है। तापमान जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे मई-जून में लोगों की मुसीबतें बढ़ने की आशंका है। गुरुवार को खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा। वहां तापमान 41.4 डिग्री रहा।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तेज हवाएं चलने से गुरुवार की रात कई जगह पेड़ें गिर गए। कुछ स्थानों पर पेड़ों के गिरने से सड़कों पर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह जोरदार हवाएं चलीं। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में तेज धूप होगी।