दिल्ली, पंजाब तथा राजस्थान में पारा कई डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से भीषण ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में घाटी के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी रहा और फरीदकोट क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में यह 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हुई, जबकि मौसम शुष्क रहने के कारण निचली पहाड़ियों में शीतलहर की स्थिति बनी रही।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से देशभर में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर के कारण दिल्ली से लेकर राजस्थान तक जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
GRAP-3 के तहत दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के स्कूल, पांचवीं कक्षा तक की कक्षाओं का संचालन ‘हाइब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) मोड’ में करेंगे।
दिल्ली-एनसीआर में AQI लेवल 401-450 के बीच पहुंच गया है। खराब हवा के चलते दिल्ली में GRAP-3 लागू कर दिया गया है।
आने वाले दिनों में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि मंगलवार की रात बेंगलुरु का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर का तापमान आखिरी बार 24 दिसंबर, 2011 को इतना नीचे गया था जब पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।
राजस्थान के अनेक इलाकों में शीत लहर का दौर जारी है और लगभग पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ है। बीती रात सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इसके अलावा चुरू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, अलवर में 2.2 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.7 डिग्री, सिरोही में 4.9 डिग्री और श्रीगंगानगर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 351 दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और पूसा क्षेत्र में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर क्षेत्र में 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।
दिल्ली से सटे हरियाणा में आज 16 दिसंबर 2024 को तापमान 17.81°C है। दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 9.87 डिग्री सेल्सियस और 22.9 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। आज के पूर्वानुमान के मुताबिक, आसमान साफ़ रहेगा। हरियाणा में आज AQI 298 है, जो खराब श्रेणी में आता है।
नोएडा में आज 16 दिसंबर 2024 को तापमान 19.5°C दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक, आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 7.16 डिग्री सेल्सियस और 22.24 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। नोएडा में AQI आज गिरकर 500 पर आ गया जो खतरनाक श्रेणी में आता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में दक्षिण तमिलनाडु के तट और अन्य क्षेत्रों में तूफान की आशंका जताई है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है। तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (टीएनएसडीएमए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सोमवार को दक्षिण तमिलनाडु तट, निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी पर और उसके पास 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। आईएमडी ने गुरुवार तक इसी तरह की स्थिति रहने का पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि 19 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु तट और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट पर और उसके पास 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे समुद्र के इन क्षेत्रों में न जाएं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिसंबर में प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम-मध्य भारत और पूर्व-मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई। इस बीच, उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के कई क्षेत्रों में सामान्य से कम-सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा गिरने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कई जगहों में कोहरा छाया हुआ है। आईएमडी के अनुसार, तापमान गिरने के साथ 'शीत लहर' का अनुभव हो रहा है।
तमिलनाडु के थूथुकुडी में लगातार भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में सर्दियां आते ही लोग नाइट शेल्टर होम में शरण लेने लगे।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो लगभग चार डिग्री की वृद्धि दर्शाता है। मौसम विभाग के अनुसार, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में तीन डिग्री अधिक था। पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबाल घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, अगले तीन दिन के दौरान घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने तथा कई स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है।
17 और 18 दिसंबर से ठंड से थोड़ी ढभी मिल सकती है मध्य प्रदेश में शुक्रवार और की रात रिकॉर्ड तोड़ ठंडी पड़ी है। भोपाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से लुढ़क करके 3.8 डिग्री पर पहुंच गया है।
शेखावाटी क्षेत्र सीकर,चूरू और झुंझुनू के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। उत्तरी-पूर्वी हवा का दबाव बने रहने से राजस्थान के सीकर जिले में लगातार पांचवे दिन पारा माइनस में रहा।
शहर का मौसम दो तीन दिनों स्थिर बना हुआ है। सुबह के समय तेज हवाएं चल रही हैं जिससे ठंड दिन निकलने के बाद कड़ाके की ठंड है। दोपहर में सूरज की धूप राहत दिला रही है।
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सर्द बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड के बीच दिन में गुनगुनी धूप खिलने से राहत बरकरार है।
दिल्ली में रविवार (15 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन अंक कम 4.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आईएमडी का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। गुरुवार (12 दिसंबर) को शहर का सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
अयोध्या में कल रात न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल शीतलहर से राहत के आसार नहीं हैं। राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी है।
राजस्थान में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं पूरे राज्य में अपने तीखे तेवर दिखा रही हैं। कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है।
राज्य भर में चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और कई शहरों में ठंड का असर काफी बढ़ गया है।
अधिकांश क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच है, और सुबह-सुबह कई जिलों में ओस की चादर बिछी हुई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दौर और ग्वालियर के बाद अब शनिवार को जबलपुर शहर की हवा के स्तर में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से कम दर्ज हुआ, लेकिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर में डल झील जमने लगी है। इस बीच, दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं केंद्रीय भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार, 15 दिसंबर को स्वप्न नगरी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
आईएमडी के मुताबिक, नोएडा में 23 डिग्री अधिकतम तापमान और 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 159 पर है, जो सबसे अच्छा नहीं है, इसलिए यदि संभव हो तो घर के अंदर रहने का प्रयास करें। दिन की शुरुआत कुछ सुबह के कोहरे और धुंध के साथ होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब हो गई। सीपीसीबी डेटा चार निगरानी स्टेशनों पर 'बहुत खराब' AQI दिखाता है।
राजस्थान में पिछले कुछ दिन से बर्फ जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। सीकर जिले के फतेहपुर में तीन दिन से तापमान माइनस में बना हुआ है।
रविवार को राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। दिन के दौरान सोलन 24.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, उसके बाद शिमला का तामपान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से कश्मीर में शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि यह फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे बना हुआ है।