दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण झमाझम बारिश देखने को मिली है। बुधवार देर रात से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में रातभर बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग को कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों मेंगुरुवार को बारिश हो सकती है।

Aaj Ki Taaja Khabar | Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025

वहीं यूपी में भी बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 17 जनवरी को भी यूपी में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। 18 और 19 जनवरी को भी कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Bihar News Today LIVE: Watch Here

Live Updates

मौसम से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

18:43 (IST) 14 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कहां-कहां बारिश की संभावना?

आज का मौसम LIVE: IMD के अनुसार, 15 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

18:21 (IST) 14 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम?

आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 16 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है; 15 और 16 जनवरी को उत्तराखंड; 15-17 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और 14 और 15 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में छिटपुट वर्षा की गतिविधि; 15 और 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और 15 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट वर्षा की गतिविधि की संभावना है।

17:37 (IST) 14 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कहां – कहां बारिश का अनुमान?

आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 18 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा 14 जनवरी को केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। 14 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

16:51 (IST) 14 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पंजाब में कैसा रहा मौसम?

आज का मौसम LIVE: पंजाब में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि मोगा में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट जिले में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा और फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

16:40 (IST) 14 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हरियाणा में कैसा रहा मौसम?

आज का मौसम LIVE: हरियाणा में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि करनाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 5.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 5.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.1 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 8.6 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15:39 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की भी संभावना है। केरल में भी 14 से 16 जनवरी तक बारिश की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

15:38 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: 14 जनवरी की रात बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार कल यानी 14 जनवरी की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 14 जनवरी की देर रात से 17 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली-एनसीआर के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

13:59 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में आज भी शाम को हो सकता है कोहरा

दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। IMD के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े 4 बजे से 8 बजे तक पालम में विजिबिलिटी 50 मीटर थी। उन्होंने अगले 48 घंटों में इसी तरह के कोहरे का अनुमान जताया जा रहा है। अनुमान है कि मंगलवार को भी शाम को एक बार फिर कोहरा छा सकता है।

13:00 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: आज कैसी रही दिल्ली की हवा?

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें पूसा में 288, शादीपुर में 291, मुंडका में 278, मंदिर मार्ग में 289, वजीरपुर में 321, अशोक विहार में 297, द्वारका सेक्टर 8 में 261, रोहिणी में 282 और आरके पुरम में एक्यूआई 253 दर्ज किया गया।

12:41 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: पूर्वी UP में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय कहीं-कहीं पर घने से बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसका असर यूपी में भी देखने को मिलेगा।

12:09 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: IMD ने बताया कब होगी बारिश

IMD के अनुसार 15 और 16 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 15 जनवरी को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 17 से 19 जनवरी के दौरान यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

11:10 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: दो दिनों में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सोमवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। साथ ही अगले दो दिन बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

10:50 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: IMD का पूर्वानुमान, अभी और बढ़ सकती है ठंड

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। सोमवार को मौसम विभाग की तरफ से आज (मंगलवार) को कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। साथ ही कहा गया था कि मंगलवार दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम के समय हल्का कोहरा देखा जा सकता है।

10:15 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: कोहरे के चलते बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वहीं 16 जनवरी को मध्यम कोहरा रहेगा। आंशिक बादल रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है। 17 से 19 जनवरी के बीच मध्यम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री और न्यूनतम 6 से 9 डिग्री तक रह सकता है।

10:15 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: बारिश की भी है संभावना

दिल्ली एनसीआर में 14, 15 और 16 जनवरी को बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। 15 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर अति घना कोहरा भी रह सकता है। शाम और रात के समय एक दो चरणों में हल्की बारिश आ सकती है।

10:15 (IST) 14 Jan 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली एनसीआर में दिख सकता है कोहरा

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार की सुबह अधिकांश जगहों पर घना कोहरा और स्मॉग रह सकता है। कुछ जगहों पर अति घना कोहरा भी रहेगा। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री तक रह सकता है।