दिल्ली लगातार चौथे महीने जनवरी में भी भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। एक स्वतंत्र शोध संगठन द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) ने कहा कि जनवरी 2025 में दिल्ली में पीएम(हवा में मौजूद कण)2.5 की औसत सांद्रता 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शुक्रवार को यह ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, दिन में आर्द्रता का स्तर 33 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।
Mausam ki Jaankari LIVE: दिल्ली लगातार चौथे महीने जनवरी में भी भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। एक स्वतंत्र शोध संगठन द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) ने कहा कि जनवरी 2025 में दिल्ली में पीएम 2.5 की औसत सांद्रता 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।
मौसम की जानकारी LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सप्ताह के दौरान पूर्वी और उससे सटे मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। देश के किसी भी हिस्से में शीत लहर की स्थिति की संभावना नहीं है।
मौसम की जानकारी LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हवा की गति 06 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति घटकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
मौसम की जानकारी LIVE: दिल्ली में कल आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, सुबह के समय हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 14-16 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय हवा की गति और कम होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 08 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
मौसम की जानकारी LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है।
मौसम की जानकारी LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, 09 फरवरी तक उत्तर ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम की जानकारी LIVE: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी दिनों में शीतलहर की संभावना नहीं है तथा आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है।
मौसम की जानकारी LIVE: उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि करौली में यह 3.8 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, दौसा-चूरू में 5.6 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ तथा पिलानी में 6.4 डिग्री, संगरिया में 6.6 डिग्री, सीकर में सात डिग्री और राज्य की राजधानी जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 10 और 11 के बाद 15-16 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस बीच लेह में कड़ाके की ठंड के बीच दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है।
यूपी में मौसम विभाग ने आज से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। इसकी वजह से पारे में गिरावट आने की संभावना है। ठंड भी बढ़ सकती है। आईएमडी ने बताया है कि 14 फरवरी के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मध्य प्रदेश में सर्दी फिर लौट रही है। दो दिन पहले तक ऐसा लग रहा था कि अब तापमान बढ़ेगा और ठंड खत्म हो जाएगी, लेकिन शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं से गलन फिर बढ़ गई।
बिहार में तापमान में तेजी से कमी आ रही है। इसके चलते वहां हवाओं का दौर तेज हो गया है। ठंड भी तेजी से बढ़ेगी।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, लद्दाख और कश्मीर के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
फरवरी में भी ठंड का असर बना हुआ है। उत्तर भारत के कई इलाकों में अब भी शीतलहर जारी है, जिससे लोग रजाई और स्वेटर में रहने को मजबूर हैं। पछुआ हवाओं के कारण ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।
आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।