देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर में बीते दिन पारे में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर की तेज धूप के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादा इजाफा हो सकता है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप निकली रही थी और बुधवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली है। आज अधिकतम और न्यूतम तापमान में एक इजाफा हो सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है।
Heatwave Alert: मौसम विभाग का लू पर अपडेट
IMD के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। वेस्टर्न और ईस्टर्न इंडिया में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है। IMD के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि नॉर्थ और ईस्ट इंडिया, मध्य भारत और नॉर्थवेस्ट इंडिया में इस बार 8 से 10 दिन तक लू पड़ सकती है, जबकि आमतौर पर यह 4-7 दिन तक ही रहती है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो प्रदेश में मौसम साफ रहने के कारण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि 24 घंटे बाद प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। 3 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन इसके बाद फिर से प्रदेश में गर्मी का सिलसिला जारी हो सकता है।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम बदल गया है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 14 और 15 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 33 और 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान के कम होने से दोनों शहरों का मौसम अभी सुहावना बना हुआ है।
उत्तर भारत के राज्यों में एक से तीन अप्रैल के लिए जारी हुए ये अलर्ट के पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय प्रभाव है। IMD के अनुसार, 3 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड में 4 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। अप्रैल महीने का पहला सप्ताह भी गर्मी भरा रहने वाला है। अगले दो दिनों में प्रदेश का मौसम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल और मई महीने में मैदान से लेकर पहाड़ों तक पारा बढ़ेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने से लोग जीना मुहाल हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक डोरी का मराठवाड़ा के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ाने की संभावना है।
IMD का बारिश को लेकर पूर्वानुमान है कि इसमें सामान्यता ही रहेगा। नार्थ इंडिया और देश में सामान्य तौर पर 39.2 एमएम बारिश होती है। इस दौरान नार्थवेस्ट इंडिया के ज्यादातर हिस्सों, वेस्ट सेंट्रल इंडिया और नार्थ ईस्ट इंडिया में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होगी।
राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान में 3 और न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है । इसके अलावा 2 अप्रैल तक नार्थ वेस्ट भारत के विभिन्न हिस्सो में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियसत तक बढ़ने की संभावना है।
