उत्तर भारत के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में हीटवेव की स्थिति रहेगी।मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पास हो चुके हैं। अब आसमान साफ हैं, इसका मतलब ये है कि पूरे उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिन तक हीटवेव की स्थिति रहेगी।
मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी यूपी और झारखंड में अगले दो से पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और पंजाब – हरियाणा के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताई है, जिसके चलते दोनों राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के सवाल पर सोमा सेन ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि 18-19 जून तक पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे बिहार और आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान की संभावना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि मानसून आगे बढ़ चुका है और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश तक पहुंच गया है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के बिहार और झारखंड में 16-18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए सामान्य शुरुआत की तारीख है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: पूर्व पृथ्वी विज्ञान सचिव माधवन राजीवन ने ‘एक्स’ पर कहा, “अगले 8-10 दिनों में बहुत ज्यादा प्रगति की उम्मीद नहीं है, इसलिए उत्तर भारत में इसकी शुरुआत में देरी हो सकती है। इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में अत्यधिक तापमान और लू चलने की संभावना है।”
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं और मध्य तथा उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में गर्म मौसम की स्थिति को बढ़ा रही हैं। पूर्व पृथ्वी विज्ञान सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि सामान्य प्रगति के बाद मानसून का क्रम भंग हो रहा है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सबसे अधिक 47.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड के अधिकांश भागों, उत्तरी राजस्थान के कई भागों, हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। एक अधिकारी ने कहा, “बंगाल की खाड़ी में मानसून कमजोर है और इसके वहां से आगे बढ़ने का इंतजार है।”
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: सुस्त दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को महाराष्ट्र के बड़े हिस्से को अपने दायरे में ले लिया, जबकि भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य और उत्तर भारत को अब भी मानसून के पहुंचने का इंतजार है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE:: IMD मुंबई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 3-4 घंटों के दौरान ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सांगली, बीड, जालना, नासिक, पुणे, सतारा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद कल से येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन के अनुसार, 18-19 जून तक पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे बिहार और आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान की संभावना बढ़ जाएगी... मानसून आगे बढ़ चुका है और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश तक पहुंच गया है...
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी यूपी और झारखंड में अगले दो से पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है, जिसके चलते दोनों राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पास हो चुके हैं। अब आसमान साफ हैं, इसका मतलब ये है कि पूरे उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिन तक हीटवेव की स्थिति रहेगी।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: झारखंड में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल 15 जून तक बंद कर दिये गये हैं। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: स्काईमेट वेदर के अनुसार, गौतमबुद्धनगर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है। इस समय यहां का तापमान 44 डिग्री है। आज बारिश की संभावना नहीं है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा तेज हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: स्काई मेट एजेंसी के अनुसार, यूपी वेस्ट के सहारनपुर में शुष्क मौसम जारी रहेगा। लू की स्थिति बनी रहेगी। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। दिन में बहुत गर्मी और बेचैनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान सहारनपुर और आसपास के इलाकों में रात हल्की गर्म रहेगी।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: स्काई मेट एजेंसी के अनुसार, महाराष्ट्र के अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, हिंगोली, जलगांव, जालना, लातूर, नागपुर, नांदेड़, उस्मानाबाद, परभणी, पुणे, सोलापुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ लगभग (40-60 किमी प्रति घंटे) तेज हवाएं चलेंगी।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस और हिसार में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, पंजाब के अंबाला में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और हमीरपुर जिले का नेरी 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, धौलाकुआं में 42.6 डिग्री, हमीरपुर में 40.8 डिग्री और सुंदरनगर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 और 13 जून को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शुष्क मौसम तथा 12 से 14 जून तक ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: राजस्थान के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ गर्मी का प्रकोप जारी रहा। मंगलवार को चुरू 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। जयपुर मौसम केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि चूरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री, फतेहपुर और बीकानेर में 44.8 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, संगरिया में 44.3 डिग्री, बाड़मेर में 44 डिग्री, जयपुर, अलवर एवं जैसलमेर में 43.5 डिग्री तापमान तथ जोधपुर और जालौर में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राज्य में सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वाराणसी में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, बागपत और फुरसतगंज में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 45 डिग्री और राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, आगरा में हल्की बारिश हुई।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों जैसे नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया था।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: IMD के मुताबिक, दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, नरेला मौसम विज्ञान केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शहर का आधिकारिक संकेतक माने जाने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के सामान्य औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली के नरेला और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 11 जून LIVE: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 से 14 जून के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के गंगा तटीय क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है, जबकि 15 जून को छिटपुट स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 11 जून को उत्तर प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर लू चलने की संभावना है, जबकि 12 से 15 जून, 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 11 जून LIVE: दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को निर्धारित समय से चार दिन पहले ही गुजरात में दस्तक दे दी। आईएमडी, अहमदाबाद में वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि गुजरात में मानसून आम तौर पर 15 जून तक पहुंचता है। उन्होंने कहा, "अगले दो दिनों में सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।"
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 11 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में अगले पांच दिनों में हीट वेव देखने को मिल सकती है। यही हालात 11 से 13 जून के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकते हैं। राजस्थान में अगले दो दिन हीव वेव जैसे हालात रहेंगे।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 11 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी संभव है और इसके बाद दो से तीन डिग्री की इजाफा होगा।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 11 जून LIVE: ओडिशा में लू की स्थिति पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. नीलकंठ मिश्रा ने कहा है कि कल ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में लू से प्रभावित 63 लोगों को भर्ती कराया गया थाष कल किसी की मौत की सूचना नहीं मिली। बता दें कि लू के कारण कुल 41 मौतें हुई हैं। हम लोगों से सावधान रहने को कह रहे हैं क्योंकि लू की स्थिति अभी भी बरकरार है और यह चार 5 दिनों तक जारी रहेगी।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 11 जून LIVE: स्काई मेट वेदर के अनुसार, यूपी के सहारनपुर में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान सहारनपुर और आसपास के इलाकों में लू चल सकती है।