IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 22 जून: देश के कई हिस्सों में मानसून आ चुका है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत उत्तर भारत में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली में हवा के पैटर्न में बदलाव 25 जून के आसपास कभी भी शुरू होने की उम्मीद है। बारिश के कारण मौसम में गिरावट देखने को मिलेगी। 25 और 26 जून को हल्की प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है, जो मानसून के आने के संकेत होंगे। दूसरी तरफ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो आज (22 जून) से तापमान एक बार फिर बढ़ने लगेगा। अगले हफ्ते की शुरुआत में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंचेगा। हालांकि दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार के बाद तापमान में फिर गिरावट होगी।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 22 जून LIVE: यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
मौसम विभाग ने 23 जून को मानसून आने की उम्मीद जताई है। इसके बाद 24 जून को गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर सहित आसपास के जिलों में बारिश की पूरी संभावना है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यूपी में 22 जून से लेकर 26 जून तक सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, खैरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, गाजीपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, झांसी, महोबा और ललितपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। देश में लगातार आगे बढ़ रहे मानसून की गति को देखकर आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ, अगले दो-तीन दिन में अच्छी बरसात के आसार जता रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हुई। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ी बहुत गर्मी के बीच भी खुशनुमा बना हुआ है।
यूपी के कई शहरों में बूंदाबांदी से राहत मिली है। कानपुर और प्रयागराज में 42 डिग्री, उरई में 44.6 डिग्री आगरा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पारा 40 से नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान भी दूसरे दिन 30 डिग्री से नीचे बना रहा है। पारे में गिरावट के कारण तपिश से लोगों को राहत मिली है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से लू मुक्त घोषित कर दिया है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभी तीन-चार दिन तक लू से प्रभावित रहने के आसार भी जताए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां बरसात हुई, वहीं उरई व आसपास का इलाका भीषण लू की चपेट में भी रहा। 23 जून से देर-सबेर बरसात शुरू होगी। 24 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक इलाके बरसात से कवर होंगे।
28 या 29 जून के आसपास दिल्ली में मानसून की दस्तक भी हो जाने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा होने के आसार नहीं लग रहे। हालांकि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 41 और 29 डिग्री के आसपास ही रहेंगे।
राजस्थान में प्री मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई है। पिछले दो दिन से राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर चला। पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में बारिश होने की खबर है। प्रशांत महासागर में उठे अल नीनो की वजह से प्री मानसून से पहले की बारिश कम हुई थी लेकिन अब अलनीनो के खत्म होने के बाद ला नीनो एक्टिव हुआ है तो इसका असर भी ज्यादा दिखाई दे रहा है।
राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की फुहारों से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने वीकेंड पर दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत की भविष्यवाणी की है, साथ ही शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण दिल्ली में लू की स्थिति समाप्त हो गई है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और छ्त्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
राजधानी दिल्ली में दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 27 से 30 जून के बीच मानसून की हवाएं, काले बादल, गरज के साथ बारिश और रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मानसून का आना कभी भी घोषित किया जा सकता है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि उत्तर प्रदेश में 23 जून तक गर्म हवाएं जारी रहेंगी। तापमान की बात करें तो आज (22 जून) से तापमान एक बार फिर बढ़ने लगेगा। अगले हफ्ते की शुरुआत में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंचेगा। हालांकि दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार के बाद तापमान में फिर गिरावट होगी।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 21 जून LIVE: मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि एक जून से 30 सितंबर तक मौसमी बारिश के सामान्य रहने की उम्मीद है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 21 जून LIVE: दक्षिण-पश्चिमी मानसून शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश कर गया और यह राज्य के 24 में से दो जिलों में पूरी तरह छा गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी-पश्चिम मानसून ने राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से से प्रवेश किया और साहेबगंज व पाकुड़ जिलों को कवर कर चुका है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 21 जून LIVE: देश के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेने वाली लू जानलेवा साबित हुई है। लू के कारण एक मार्च से 20 जून के बीच 143 लोगों की मौत हुई और करीब 41789 लोग संदिग्ध तापाघात से पीड़ित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि लू से मौतों का आंकड़ा इससे अधिक होने की संभावना है, क्योंकि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा राष्ट्रीय गर्मी संबंधी बीमारी एवं मृत्यु निगरानी के तहत संकलित किए गए आंकड़ों में राज्यों की ओर से प्रदान की अद्यतन जानकारी शामिल नहीं है। कई चिकित्सा केंद्रों ने अब तक लू से जान गंवाने लोगों की संख्या को 'अपलोड' नहीं किया है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 21 जून LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों में पूरे दिल्ली और एनसीआर, गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर (हरियाणा) सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, हापुड़, गुलावठी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा में भी बारिश का अनुमान है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 21 जून LIVE: नोएडा में भी मौसम सुहावना हो गया है। आसमान में काले बादल छा गए हैं। शहर में कई जगहों पर बारिश हो रही है।
दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश के फौरी तौर पर लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद फिर से दिल्ली को प्रचंड गर्मी और लू से जूझना पड़ेगा।
दिल्ली के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। आरके पुरम और आसपास के इलाकों में दोपहर तेज बारिश देखने को मिली। इसके कुछ जगहों पर जाम भी देखने को मिला। हालांकि बारिश लोगों ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, बिहार के कुछ हिस्सों, विदर्भ, दक्षिण ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, चुरू, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, कोटा जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भी प्रदेश में कई इलाकों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में कमी गई। बीते 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा।
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में गर्मी के कारण मौत के मामले सामने आ रहे हैं। सऊदी अरब में चल रही हज यात्रा में ही 1000 से ज्यादा लोगों की गर्मी के चलते मौत हो गई है। अमेरिका में करीब 8 करोड़ लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इसके अलावा पड़ोसी देश मेक्सिको में भी गर्मी से बुरा हाल है। न्यूयॉर्क में तो पहली बार कूलिंग सेंटर खोले जा रहे हैं। इस साल मेक्सिको में गर्मी से अब तक 125 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानूसन अभी बिहार-झारखंड में अटका हुआ है। आगामी 48 घंटों में वह उसके बढ़ने के बाद ही उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ जगह हल्की आंधी के साथ छिटपुट बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ व उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे।
राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ ने बड़ी राहत दी है। छह दिनों बाद रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तो एक डिग्री ऊपर है, लेकिन एक दिन पहले की तुलना में इसमें 3.6 डिग्री की गिरावट आई है।

