अगर आज लोकसभा इलेक्शन होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर सरकार बना सकती है। इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल सर्वे में इस बात की जानकारी सामने आई है। बीजेपी को 281 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को 343 सीटें मिलने की संभावना है। इस पोल से यह भी पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी को महज 78 सीटें मिल सकती हैं। यह लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 99 थीं। अब यह ग्राफ गिरता हुआ नजर आ रहा है। पूरे इंडिया गठबंधन को 188 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा।

लोकसभा चुनाव अगर आज होते हैं और वोट प्रतिशत की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी को 40.7 वोट मिल सकते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को 20.5 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य दलों को 38.5 प्रतिशत वोट मिलने के आसार हैं। इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) पोल 2 जनवरी से 9 फरवरी 2025 के बीच किया गया था। इसमें सभी लोकसभा क्षेत्रों के 125,123 लोगों का सर्वे किया गया था।

बीजेपी ने दिया था 400 पार नारा

इस सर्वे का मकसद देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाना था। यह सर्वे CATI तरीके से किया गया। इसमें रैंडम डायलिंग तकनीक का इस्तेमाल करके तकनीक का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों से सवाल किए गए। भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान 400 पार सीटों का नारा दिया था। हालांकि, पार्टी अपने दम पर साधारण बहुमत पाने में भी सफल नहीं हो पाई थी। भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अपने साथियों, नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी पर डिपेंड रहना पड़ा। हालांकि, अब यह सर्वे बीजेपी के लिए बड़ी राहत की खबर है क्योंकि यह दिखाता है कि पार्टी अपनी स्थिति में लगातार सुधार कर रही है।

PM मोदी की गारंटी

बीजेपी के 400 पार नारे को कांग्रेस ने भुनाने की कोशिश की

बता दें कि बीजेपी के 400 पार नारे को लोकसभा इलेक्शन में कांग्रेस ने बहुत भुनाने की कोशिश की थी। कांग्रेस पार्टी ने 400 पार के नारे का इस्तेमाल वोटर्स को यह समझाने के लिए किया कि अगर इतना बड़ा जनादेश बीजेपी को मिल गया तो वह संविधान बदल देगी। इससे कांग्रेस पार्टी को दलित और ओबीसी वोटों को अपने पाले में करने में मदद की। वहीं छह महीने के बाद में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में लगातार चुनावी सफलताओं के साथ बाजी पलट दी है। भारतं से पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा फ्रांस पढ़ें पूरी खबर…