महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष, चंद्रकांत पाटिल ने कहा,  “हमारे पास सबसे ज्यादा संख्या है। 119 विधायकों के साथ हम राज्य में भाजपा सरकार बनाएंगे, देवेंद्र फडनवीस ने पार्टी के नेताओं के समक्ष यह विश्वास व्यक्त किया है। हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीजेपी के बिना महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं हो सकती।”

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, ऑड इवन से राजधानी में प्रदूषण 5-15 फीसदी कम हुआ है। सरकार ने कहा कि अगर योजना में कोई छूट न दी जाए तो परिणाम और बेहतर होंगे। कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की मुख्य वजह फसल जलाना है। पिछले साल ऑड इवन से कितना फायदा हुआ, इसकी समीक्षा नहीं कही गई।

भारत ने जम्मू-कश्मीर पर झूठे दावे और प्रोपेगंडा पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत ने कहा कि आर्थिक संकट से गुजर रहा देश स्वयं “आतंकवाद का डीएनए” है। पेरिस में चल रहे यूनेस्को की आम सभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही अनन्या अग्रवाल ने कहा, “हम यूनेस्को के मंच को भारत के प्रति जहर उगलने और झूठी बातें फैलाने की पाकिस्तान की कोशिशों की निंदा करते हैं।

Live Blog

17:37 (IST)15 Nov 2019
कांग्रेस के महासचिवों की मीटिंग कल

ने महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए 16 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के महासचिवों / AICC सचिवों, PCC अध्यक्षों, CLP नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है।

14:19 (IST)15 Nov 2019
महाराष्ट्र में बन सकती है कांग्रेस-एनसीपी शिवसेना की सरकार

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कवायद फिर तेज हो गई है। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेता कल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सकते हैं।

11:49 (IST)15 Nov 2019
दिल्ली में ऑड-इवन का आज अंतिम दिन

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार की ऑड-इवन का आज अंतिम दिन है। अभी तक दिल्ली सरकार ने इसके आगे जारी रहने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को मौसम के हालात और स्थिति की समीक्षा के बाद योजना को आगे जारी रखने पर अंतिम फैसला होगा।

11:32 (IST)15 Nov 2019
भोपाल गैस त्रासदी घटना के पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले अब्दुल जब्बार का निधन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 1984 में हुए गैस हादसे में पीड़ितों के लिए आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार की गुरुवार रात मौत हो गई। उन्होंने पीड़ितों के हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी।

07:43 (IST)15 Nov 2019
दिल्ली के आईटीओ में सुबह AIQ 489 रहा

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को भी कम नहीं हुआ। Central Pollution Control Board के मुताबिक आईटीओ चौराहे पर सुबह AIQ 489 रहा। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।  

19:03 (IST)14 Nov 2019
सबरीमाला मुद्दे पर दिग्विजय का बयान

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर पर आये अदालत के फैसले की तरह आरएसएस-भाजपा को सबरीमाला मंदिर पर दिये गये उच्चतम न्यायालय के फैसले को मान लेना चाहिए।



16:20 (IST)14 Nov 2019
जेएनयू कैंपस में अज्ञात लोगों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति क्षतिग्रस्त की

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)में कुछ अज्ञात लोगों ने परिसर में लगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिछले कुछ दिनों से परिसर में फीस बढ़ाए जाने को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

15:08 (IST)14 Nov 2019
राफेल सौदे को क्लीन चिट मिलने पर राजनाथ ने जताई खुशी, कहा - कांग्रेस ने किया गुमराह

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई। कहा, "रक्षा मामलों में राजनीति ठीक नहीं है। दुर्भाग्य से कुछ नेताओं ने ऐसा किया। उन लोगों ने पीएम पर भी आरोप लगा दिए। मैं कहना चाहूंगा कि खास तौर से यह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया। देश को गुमराह करने की कोशिश की।"

13:46 (IST)14 Nov 2019
अमित शाह पर कपिल सिब्बल ने किया कटाक्ष

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने पर अमित शाह की टिप्पणी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कटाक्ष किया और बोले, "अमित शाह एक अनुभवी राजनेता है, वे जानते हैं कि सरकार कैसे गिराई जाती है और कैसे बनाई जाती है। कर्नाटक और  गोवा में हमने इसकी झलक देखी है। "

13:26 (IST)14 Nov 2019
हरियाणा में 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार का आज मंत्रीमंडल विस्तार हो रहा है। बीजेपी-जेजेपी सरकार बनने के 17 दिन बाद गुरुवार को चंडीगढ़ स्थिति राजभवन में दस मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसमें छह कैबिनेट और चार राज्यमंत्री हैं।

12:30 (IST)14 Nov 2019
संसदीय कार्य मंत्री ने 17 को बुलाई सभी दलों की मीटिंग

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 17 नवंबर को सभी दलों की दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस दौरान संसद के सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। 

11:50 (IST)14 Nov 2019
सबरीमाला मंदिर पर याचिका सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच को रेफर

सुप्रीम कोर्ट ने सभी आयु वर्ग की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने वाले फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिकाओं को बड़ी बेंच को रेफर कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "पूजा स्थलों में महिलाओं का प्रवेश केवल इस मंदिर तक सीमित नहीं है। यह मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश में भी शामिल है।"

10:55 (IST)14 Nov 2019
पटना में क्रेन की मदद से बचाए गए पांच स्कूली बच्चे

पटना के मीठापुर में क्रेन की मदद से पांच स्कूली बच्चों को आज सुरक्षित बचा लिया गया। ड्राइवर ने बस को कथित रूप से सड़क के किनारे खड़ा कर पेशाब करने चला गया था। इस दौरान बस धंसकर खाई में गिरने लगी। डरे सहमे बच्चों की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने अफसरों को सूचना दी। 

09:24 (IST)14 Nov 2019
राजधानी दिल्ली में AQI 400 के पार

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में  Air Quality Index (AQI) 400 से ज्यादा हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के डेटा के मुताबिक आज सुबह राजधानी के आईटीओ में AQI 474 रहा। प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद रखने के आदेश दिए हैं।

09:06 (IST)14 Nov 2019
कर्नाटक के बागी विधायक आज थामेंगे बीजेपी का दामन

कर्नाटक के 16 बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट से उपचुनाव लड़ने की अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री अश्वत्थ नारायण ने कहा, विधायकों ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। आज सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील की मौजूदगी में इन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा।

07:34 (IST)14 Nov 2019
पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी। पं. नेहरू की जयंती पर हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश भर में स्कूलों में बच्चे उनको याद करते हैं। 

19:37 (IST)13 Nov 2019
हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार बृहस्पतिवार को

मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल का पहला विस्तार बृहस्पतिवार को होगा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
खट्टर (65) ने 27 अक्टूबर को दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मौजूदा मंत्रिमंडल में केवल यही दो सदस्य हैं। प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, ‘‘हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य बृहस्पतिवार को हरियाणा राजभवन में राज्य के मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।’’

19:17 (IST)13 Nov 2019
शिवसेना-बीजेपी गठबंधन पर बोले- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि आज भी अगर किसी के पास संख्या है तो वे राज्यपाल से संपर्क कर सकते हैं। राज्यपाल ने किसी को भी मौका देने से इनकार नहीं किया है। कपिल सिब्बल जैसे विद्वान वकील बचकानी दलीलें दे रहे हैं जैसे t हमें सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया।

Image

18:50 (IST)13 Nov 2019
यूपी: अमेठी में डीएम ने मृतक के परिवार से की अभद्रता

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जिलाधिकारी प्रशांत का मृतक सोनू सिंह के परिजनों से कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की संवेदनहीनता पर नाराजगी जतायी है। वायरल वीडियो के दृश्य में जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा आक्रोशित भीड़ के बीच मृतक सोनू सिंह के चचेरे भाई एवं पीसीएस अधिकारी सुनील का कॉलर पकड़कर खींचते हुए दिख रहे हैं ।

18:19 (IST)13 Nov 2019
''प्रधानमंत्री मोदी करें मंदिर और मस्जिद का शिलान्यास'' : संगठन

हिंदू समुदाय के एक संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर के शिलान्यास और मुस्लिम समुदाय को अयोध्या में दी जाने वाली जमीन पर मस्जिद की आधारशिला रखने का अनुरोध करते हुए कहा है कि मस्जिद का नाम इमाम-ए- हिंद मस्जिद रखा जाना चाहिए।  अयोध्या सद्भावना समन्वय समिति के अध्यक्ष पंडित अमरनाथ मिश्रा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वह अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का शिलान्यास करें।

17:42 (IST)13 Nov 2019
जेएनयू ने छात्रावास शुल्क में वृद्धि आंशिक रूप से वापस ली

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव आर सुब्रमण्यम ने ट्वीट किया, ‘‘जेएनयू कार्यकारिणी परिषद् छात्रावास शुल्क और अन्य नियमों को बहुत हद तक वापस लेने का फैसला करता है। आर्थिक रूप से कमजोर तबके (ईब्ल्यूएस) के छात्रों के लिये आर्थिक सहायता की एक योजना का भी प्रस्ताव किया गया है। कक्षाओं में लौटने का वक्त आ गया है।’’ परिषद् जेएनयू की फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।

17:07 (IST)13 Nov 2019
जाधव को अपील इजाजत देने के लिये पाकिस्तान आर्मी एक्ट में करेगा संशोधन

पाकिस्तान मृत्युदंड का सामना कर रहे कुलभूषण जाधव को अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ एक दीवानी अदालत में अपील दायर करने का अधिकार देने की इजाजत देने के लिये थल सेना कानून में संशोधन की तैयारी कर रहा है। एक रक्षा सूत्र ने यहां यह जानकारी दी। जाधव (49) भारतीय नौसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

16:43 (IST)13 Nov 2019
INX Media case: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत बढ़ी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी है।

16:34 (IST)13 Nov 2019
कर्नाटक के अयोग्य विधायक गुरूवार को भाजपा में शामिल होंगे : उपमुख्यमंत्री

उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस और जद एस के 17 अयोग्य विधायकों के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त किये जाने के कुछ ही घंटे बाद उप मुख्यमंत्री अश्वत्थनारायण सी एन ने दावा किया कि विपक्षी दलों के ये नेता 14 नवंबर को भाजपा में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनलोगों (अयोग्य विधायकों) ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है और हमारे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। पार्टी में शमिल होने के लिए उनका स्वागत है।’’

16:30 (IST)13 Nov 2019
बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है : ठाकरे ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद कहा

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की और कहा कि राज्य में सरकार गठन को लेकर बातचीत ‘‘सही दिशा’’ में आगे बढ़ रही है तथा उचित समय आने पर फैसला लिया जाएगा। बहरहाल, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने ठाकरे के साथ बैठक को ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ बताया और कहा कि वे मिल रहे हैं यह अपने आप में ‘‘सकारात्मक’’ कदम है।

15:33 (IST)13 Nov 2019
मूल सिद्धांतों को कायम रखते हुए महाराष्ट्र में सरकार बनाने में सहयोग करेगी कांग्रेस : पांडे

कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर तथा अपने मूल सिद्धांतों व मूल्यों को बनाए रखते हुए महाराष्ट्र में शिवसेना व राकांपा के साथ सरकार बनाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाएगी।

15:02 (IST)13 Nov 2019
भाजपा नेता रिमझिम मित्रा हिरासत में

विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में रहने के बाद भाजपा नेता रिमझिम मित्रा ने कहा कि हमारे पास विरोध प्रदर्शन करने की पूर्व अनुमति थी और विरोध शांतिपूर्ण था। पुरुष पुलिसकर्मियों ने हमें रोका। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

Image

15:01 (IST)13 Nov 2019
भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कोलकाता में 'डेंगू मुक्त' की मांग को लेकर कोलकाता नगर निगम कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

14:25 (IST)13 Nov 2019
उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद दिया बयान


Maharashtra में Govt Formation को लेकर उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जो भी निर्णय लिया जाएगा हम जल्द ही सूचित करेंगे।

Image

14:02 (IST)13 Nov 2019
महाराष्ट्र जयपुर विधायक रवाना महाराष्ट्र के विधायक जयपुर के रिसोर्ट से वापस गए

कई दिन से जयपुर में टिके महाराष्ट्र कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक बुधवार को रिसोर्ट से रवाना हो गए और उनका हवाई मार्ग से मुंबई लौटने का कार्यक्रम है। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के कुछ नवनिर्वाचित विधायक शुक्रवार से यहां दिल्ली राजमार्ग पर एक रिसोर्ट में रुके हुए थे। विधायक एक बस से हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए जहां से उनका मुंबई जाने का कार्यक्रम है।

13:56 (IST)13 Nov 2019
चक्रवात प्रभावित इलाकों के दौरे पर बाबुल सुप्रियो को दिखाए गए काले झंडे

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो जब चक्रवात ‘बुलबुल’ से प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लेने बुधवार को दक्षिण 24 परगना पहुंचे तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा और लोगों के एक समूह ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा। सुप्रियो ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता थे। उन्होंने मंगलवार को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे पश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए कहा है।

13:56 (IST)13 Nov 2019
अयोग्य ठहराए विधायकों को टिकट देने पर भाजपा नेतृत्व करेगा फैसला

कर्नाटक की भाजपा इकाई ने अयोग्य विधायकों के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले का बुधवार को स्वागत करते हुए कहा कि इन विधायकों को उपचुनाव में टिकट देने का फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा, ‘‘ अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा और साथ ही विधायकों को पांच दिसंबर को होने जा रहे उपचुनाव लड़ने की अनुमति दी। हम फैसले का स्वागत करते हैं।’’

12:54 (IST)13 Nov 2019
अस्पताल से बाहर आए संजय राउत, कहा- CM तो शिवसेना का ही होगा; अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ

शिवसेना नेता संजय राउत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बीच उन्होंने एक बार फिर से कहा कि महाराष्ट्र में CM तो शिवसेना का ही होगा। उन्होंने अपने ट्वीट में हरिबंशराय बच्चन की कविता अग्निपथ लिखी।

Image

12:20 (IST)13 Nov 2019
VHP का सुझाव- अयोध्या में राममंदिर के ट्रस्ट में अमित शाह-CM योगी को किया जाए शामिल

विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बुधवार को एक बार फिर उम्मीद जताई कि ट्रस्ट राम मंदिर का निर्माण रामजन्मभूमि न्यास द्वारा तैयार डिजाइन के अनुरूप ही करेगा।

12:14 (IST)13 Nov 2019
अपहरणकर्ताओं को 50 लाख रुपए देकर छूटा बांग्लादेशी नागरिक : पुलिस

बांग्लादेश के एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे अगवा किया था और उनके चंगुल से छूटने के लिए उसे 50 लाख रुपए की फिरौती देना पड़ी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कारोबारी ने इस बाबत एंटेली पुलिस थाने में शिकायत रविवार को दर्ज करवाई।

11:40 (IST)13 Nov 2019
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध का भाजपा आनंद उठा रही है : शिवसेना

शिवसेना ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में दूसरी पार्टियों के सरकार गठन की मुश्किलों का भाजपा आनंद उठा रही है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की केन्द्र को भेजी उस रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी प्रयासों के बावजूद वर्तमान हालात में राज्य में स्थिर सरकार का गठन संभव नहीं है। हालांकि उनके इस फैसले की गैर-भाजपा दलों ने खुलकर आलोचना की है।

11:16 (IST)13 Nov 2019
पाक की नापाक हरकत, अभिनंदन को पकड़ना दिखा रहा वीरता की निशानी

पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पकड़ने की घटना को वीरता ीक निशानी के तौर पर दिखा रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी वायुसेना ने कराची स्थित अपने संग्रहालय में एक पुतला लगाया है, जो भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह नजर आता है। अभिनंदन ने दोनों देशों की वायु सेनाओं की लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के विमान को मार गिराया था। हालांकि उनका विमान पाकिस्तान में गिर गया था और वह लगभग तीन दिनों तक हिरासत में भी रहे थे। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने इस सप्ताह पाकिस्तानी वायुसेना के नए सेक्शन का उद्घाटन किया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, संग्रहालय के इसी भाग में एक पुतला लगा है, जो विंग कमांडर की तरह दिखता है, उस पर वर्तमान की तरह मूंछें भी लगी हैं। उस पुतले के पास चाय का कप, वर्तमान के विमान मिग-21 का ढांचा और टेल रखा हुआ है। संग्रहालय के इस गलियारे का नाम है ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटोर्ट’।

10:23 (IST)13 Nov 2019
पश्चिम बंगाल के मंत्री सोभनदेब चटोपाध्याय का आरोप, माला रॉय के समर्थकों ने उन्हें पीटा

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सोभनदेब चटोपाध्याय ने मंगलवार आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की ही नेता व सांसद माला रॉय के समर्थकों ने उनके साथ मार-पीट की है। चटोपाध्याय ने कहा कि कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान कहासुनी होने के बाद रॉय के समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी। हालांकि, रॉय ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साहनगर रोड पर हुई इस कथित घटना के बाद चट्टोपाध्याय के समर्थकों ने रासबिहारी एवेन्यू जाने वाला रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इससे वहां भयंकर जाम की स्थिति बन गई। वहीं रॉय के समर्थकों ने टॉलीगंज पहाड़ी पर भी रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

10:22 (IST)13 Nov 2019
इंडोनेशिया में संदिग्ध बम धमाके में एक हमलावर की मौत

इंडोनेशिया में पुलिस थाने के बाहर संदिग्ध आत्मघाती बम धमाके में कम से कम एक हमलावर मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह 8:45 पर सुमात्रा द्वीप के मेदान के पुलिस परिसर में हुआ। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता देडी प्रसातियो ने जकार्ता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें संदेह है कि यह आत्मघाती बम धमाका था, जिसमें एक हमलावर मारा गया।’’ मौके पर मौजूद ‘एएफपी’ के एक पत्रकार ने बताया कि पुलिस स्टेशन के बाहर एक शव पड़ा था। पुलिस के एक सूत्र ने ‘एएफपी’ को बताया कि कम से कम दो आत्मघाती हमलावर इसमें शामिल थे, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अपुष्ट स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार एक पुलिस अधिकारी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

09:29 (IST)13 Nov 2019
ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग में झुलसे दमकलकर्मी, जलकर खाक हुए कई घर

ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में जंगल में विभिन्न स्थानों पर लगी आग की चपेट में आकर 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या खाक हो गए और दमकल विभाग के 13 कर्मी झुलस गए। गौरतलब है कि जंगल में आग के खतरे को देखते हुए न्यू साउथ वेल्स में पिछले हफ्ते सोमवार को हफ्तेभर के लिए आपात स्थिति घोषित की गई थी। अनुमान था कि यह मंगलवार सर्वाधिक खतरे वाला दिन रह सकता है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 16 स्थानों पर लगी आग नियंत्रण से बाहर हो गई और आपात स्तर तक पहुंच गई। लेकिन आपात स्थिति खत्म होने से पहले, बुधवार तड़के कोई भी आग आपात स्तर तक नहीं पहुंची थी।