Assam News: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू धर्म को जब वो नहीं खत्म हो कर पाया तो फिर ये लोग क्या खत्म कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को मुसलमान और ईसाई से नहीं बल्कि लेफ्ट लिबरल से खतरा है। उन्होंने कहा कि 5000 साल से ज्यादा के इतिहास वाले हिंदू धर्म को कोई भी खत्म नहीं कर पाएगा।
सीएम हिमंत ने अपने एक हालिया संबोधन के दौरान भारत के 5000 साल पुरानी सभ्यता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा औरंगजेब ने हिंदू धर्म को खत्म करने का प्रण लिया था, लेकिन वो भी ऐसा नहीं कर पाया, बल्कि खुद खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि ममता और राहुल भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लेफ्ट लिबरल्स टर्म का जिक्र करते हुए कहा कि देश को इन लोगों के ग्रुप ने घेर रखा था।
हिमंत ने किया स्वामी प्रदीप्तानंद को सम्मानित
सीएम हिमंत ने स्वामी प्रदीप्तानंद को स्वामी विवेकानंद सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत में जब भी हमारे धर्म पर कोई खतरा आया है। लोगों ने इसकी रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाई है। स्वामी जी ने हमेशा धर्म की रक्षा के रास्ते में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया है।
‘लेफ्ट लिबरल से है ज्यादा खतरा’
पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा खतरा है लेफ्ट और लिबरल लोगों से है। ये जो बंगाल की आज हालत है। हिंदुओं को यहां कमजोर किया गया। ममता बनर्जी को तो यह विरासत में मिला, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार तो लेफ्ट और लिबरल है और आज इस विरासत का ट्रीटमेंट उनको मिल रहा है, मेरी उनसे संवेदना है।
असम में हुए एनकाउंटर में मारे गए लोग बेकसूर, परिवार ने किया दावा
असम के सीएम ने कहा कि आपने हिंदुओं को गोमांस खाना सिखाया, लेकिन आप भूल गए कि हमारे पूर्वज अगर गाय का दूध नहीं पिया हो तो आज हमारा जन्म नहीं होता। मैं हमेशा मानता हूं कि जब तक भारत ने हिंदू सुरक्षित रहेगा, तब तक अन्य धर्म भी सुरक्षित रहेंगे।
हिमंत बोले- हिंदू एक तो सेफ
हिमंत ने कहा है कि हमारे धर्म का कौन संरक्षण करेगा, मैं जानता हूं कि हमारे देश का कौन संरक्षण करेगा मैं जानता हूं, लेकिन हमारे सामने का रास्ता सही नहीं हुआ इनकम टैक्स थोड़ा ज्यादा हो गया। नई पेंशन स्कीम नहीं आई तो वोट नहीं देना चाहिए तो हमारा समाज भी चुनाव के बाद दुर्बल हो जाता है, आज हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है, अगर हिन्दू समाज एक रहते हैं तो सेफ रहते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।