केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गौमांस खाने वालों में 10 में से 9 लोग आईआईटी से हैं। बिहार के नवादा से सांसद सिंह ने गुरुवार को कहा, ‘आज समाज में जो बच्चे गिर गए हैं, गौ मांस खा रहे हैं। पढ़े लिखे दस लोग जो गौ मांस खा रहे हैं, उनमें से नौ आईआईटी के हैं।’ इससे पहले सिंह ने कहा था कि हमारी बेटियां को सुरक्षित रखने के लिए हर धर्म में दो बच्चों की नीति को लागू किया जाना चाहिए। अगर हम हमारी जनसंख्या नीति को नहीं बदलेंगे को देश का विकास नहीं होगा। उन्होंने पूछा था कि जब मलेशिया और इंडोनेशिया में ऐसे कानून बन सकते हैं तो हमारे देश में क्यों नहीं ?
Read Also: गिरिराज सिंह के 5 बयान, जिनसे हुई भाजपा की फजीहत
एक सांस्कृतिक यात्रा में सिंह ने कहा था कि जनसंख्या के मामले में संतुलन होना चाहिए। हिंदू, मुस्लिम, सिंख और ईसाई सभी को एक या दो बच्चे ही पैदा करना चाहिए। अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता है तो उससे मताधिकार छीन लेना चाहिए। अगर विकास चाहिए तो जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना होगा।
Read Also: बेटियां रखनी हैं सुरक्षित तो हर धर्म में लागू हो दो बच्चों की नीति-गिरिराज सिंह
उन्होंने बोला, ‘हिंदू के दो बच्चे हो और मुसलमान को भी दो ही बच्चे होना चाहिए। हमारी आबादी घट रही है। बिहार में सात जिले ऐसे हैं, जहां हमारी जनसंख्या घट रही है। जनसंख्या नियंत्रण के नियम को बदलना होगा, तभी हमारी बेटियां सुरक्षित रहेंगी। नहीं तो हमें भी पाकिस्तान भी तरह अपनी बेटियों को पर्दे में बंद करना होगा। जंबूद्वीप और आर्यावर्त खो चुके हैं और अगर अब जनसंख्या नीति पर काम नहीं किया गया तो भारतवर्ष को भी खो देंगे।’