Kisan Andolan 2024 News in Hindi: Delhi Farmers Protest News: पंजाब और हरियाणा में किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वे दिल्ली में मार्च करने की तैयारी कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिलहाल रोक दिया गया है। किसानों का एक ग्रुप गुरुवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकता है। केंद्र सरकार ने एक हफ्ते के अंदर किसान नेताओं को तीसरी बार बातचीत करने के लिए बुलाया है। ऐसी संभावना है कि आज की मीटिंग में किसानों की समस्या का कोई समाधान निकल सकता है। इसी बीच, पंजाब में आज किसान संगठनों ने रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। भटिंडा-बरनाला, लुधियाना-जाखल-दिल्ली, राजपुरा-दिल्ली रूट और अमृतसर फतेहगढ़ साहिब रूट पर ट्रेनें बंद रहेंगी।

Live Updates

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। इससे जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

18:41 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: राकेश टिकैत बोले- हमने ग्रामीण भारत बंद बुलाया

राकेश टिकैत ने कहा -

हमने 'ग्रामीण भारत बंद' का आह्वान किया है। किसान कल अपने खेतों में जाकर काम न करें। इससे सोच की एक नई दिशा सामने आएगी। मजदूर भी हड़ताल पर रहेंगे। इससे पता चलेगा कि कितने लोग आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं।

17:37 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: बैठक शुरू होने में देरी

किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच होने वाली मीटिंग में देरी हो रही है। किसान नेता मीटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

16:47 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: गाजीपुर तक पहुंचे किसान

पहली बार किसानों को यूपी के किसान संगठनों का भी साथ मिला है। भारी संख्या में किसान किसान गाजीपुर बॉर्डर तक पहुंचे। हालांकि यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस किसानों को बस में भरकर ले गई।

15:58 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: कल हरियाणा में टोल फ्री करेंगे किसान

किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चडूनी ने कहा कि हमले आज बैठक में तीन अहम फैसले लिए हैं। किसान कल 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री करेंगे। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभी टोल फ्री किए जाएंगे। परसों यानी 17 फरवरी को हर तहसील में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। उसी बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1758071574442189070

14:26 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने के मामले में सभी पक्षों ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दी। कोर्ट को बताया गया कि आज सरकार व किसान संगठनों के बीच बैठक होनी है जिसमें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

14:10 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: किसानों के समर्थन में आए राजनीतिक दल

किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल आए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंजाब का दौरा कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक वह 21 फरवरी को पंजाब जा सकती हैं। वहीं राहुल गांधी भी न्याय यात्रा का झारखंड का दूसरा चरण रद्द कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने भी अपनी 18 से 22 फरवरी तक होने वाली सभी रैलियां स्थगित कर दी हैं।

13:38 (IST) 15 Feb 2024
Farmers Protest: किसान कर रहे राजनीति- खट्टर

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की 'हमें पीएम मोदी का ग्राफ नीचे लाना है' वाली टिप्पणी पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा "यह एक राजनीतिक बयान है। अगर इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया तो क्या लोग पीएम मोदी का समर्थन करना बंद कर देंगे? एक संदेश जनता में यह बात फैल रही है कि यह विरोध का सही तरीका नहीं है।''

https://twitter.com/ANI/status/1758038450031276289

12:36 (IST) 15 Feb 2024
Farmers Protest LIVE: चंडीगढ़-अबाला टोल प्लाजा पर किया कब्जा

किसानों ने चंडीगढ़-अंबाला टोल प्लाजा पर भी कब्जा कर लिया है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है वह टोल नाको पर डटे रहेंगे।

12:18 (IST) 15 Feb 2024
Farmers Protest LIVE: किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील दो फाड़

किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील दो धड़ें में बंट गए हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष आदिश अग्रवाल को पद से हटान के लिए 161 वकीलों ने सीजेआई को चिट्ठी लिखी है। बता दें कि वकील बार एसोसिएशन की उस बात से खफा है जब आदिश अग्रवाल ने सीजेआई को चिट्ठी लिख किसानों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेने को कहा था।

12:11 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: किसानों ने पंजाब में जाम किया रेलवे ट्रैक

किसानों ने पंजाब में 12 बजे से कई जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। राजपुरा रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में किसान मौजूद हैं। किसान संगठनों ने बुधवार को ही इसका ऐलान किया था। किसान शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक को जाम करेंगे। इसके कारण आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1758018723099602957

11:58 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: राकेश टिकैत ने 17 को बुलाई बैठक

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने 17 फरवरी को बैठक बुलाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "आप सभी किसानों व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्णयानुसार 17 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में मासिक पंचायत का आयोजन किया जाएगा।"

11:54 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: किसान नेता बोले- और तेज होगा आंदोलन

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में किसान आंदोलन और तेज हो सकता है। उन्होंने कहा, 'जहां तक आंदोलन की बात है, यह पूरे देश में फैल चुका है। हरियाणा में एक जगह धरन लग गया है, लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण खबरें नहीं आ रही हैं। आने वाले दिनों में देश में आंदोलन और भी तेज होगा।'

11:34 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: तीसरे दौर की बातचीत में रास्ता निकलने की उम्मीद

किसानों और सरकार के बीच गतिरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस विवाद का जल्द से जल्द कोई न कोई हल निकल आएगा। इस मुद्दे पर गुरुवार शाम को किसानों और सरकार के बीच अहम बातचीत होने वाली है।

10:30 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: किसान संगठनों ने बुलाई आपात बैठक

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर पुलिस प्रशासन का रवैया किसानों के साथ ठीक नहीं हुआ तो किसान कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी। किसानों ने सुबह 11 बजे आपात बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

10:09 (IST) 15 Feb 2024
Farmers Protest LIVE: 11 बजे किसान करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

किसान संगठन 11 बजे शंभू बॉर्डर पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसमें आज सरकार के साथ होने वाली बैठक को लेकर खुलासा किया जा सकता है। किसान संगठनों ने रेलवे ट्रैक जाम करने का भी ऐलान किया है।

09:46 (IST) 15 Feb 2024
Delhi Farmers Protest LIVE: शाम 5 बजे सरकार के साथ वार्ता

किसान संगठनों ने शाम 5 बजे चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ वार्ता होगी। तीसरे चरण की वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय मौजूद रहेंगे। इस बैठक में बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश होगी। सूत्रों का कहना है कि सरकार किसानों की अधिकांश मांगों को मानने के लिए तैयार है। हालांकि एमएसपी के मुद्दे पर पेंच अटका हुआ है।

09:43 (IST) 15 Feb 2024
Kisan Andolan LIVE: 12 बजे से रेलवे ट्रैक जाम करेंगे किसान संगठन

किसान संगठनों ने 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि सरकार के साथ लगातार वार्ता के बाद भी उनकी मांगों पर कोई आश्वासन नहीं मिल पाया है। किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का भी आह्वान किया है।

08:43 (IST) 15 Feb 2024
Farmers Protest Live: सीएम भगवंत मान पर भड़के चरणजीत सिंह चन्नी

Farmers Protest Live: किसानों पर शंभू बॉर्डर पर हुई कार्रवाई को लेकर पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को पंजाब की धरती पर लहू लुहान कर रही है और पंजाब के सीएम भगवंत मान केजरीवाल के साथ घूम रहे हैं। मान को किसानों के हक में आवाज उठानी चाहिए और उनका साथ देना चाहिए। चन्नी ने कहा कि जब वह खुद राज्य के सीएम थे तो भी पीएम का रास्ता रोके जाने पर उन्होंने कोई गोली नहीं चलाई और ना ही कोई लाठीचार्ज किया।

08:32 (IST) 15 Feb 2024
Farmers Protest Live: आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक: सरवन सिंह पंढेर

Farmers Protest Live: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है और हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें। उन्होंने आगे कहा कि हमे दिल्ली में शांतिपूर्वक आंदोलन करने इजाजत दी जानी चाहिए। वहीं, मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक पर पंधेर ने कहा कि हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है इस मीटिंग में कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1757952902277042645

पंजाब में किसान संगठन बीकेयू (उग्रहां) ने आज रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। आज राज्य में कई रेल रूट प्रभावित होंगे। जिन रास्तों पर रेल रोकी जाएगी, उनमें बठिंडा-बरनाला रूट, लुधियाना-जाखाल-दिल्ली रूट, राजपुरा-दिल्ली रूट और अमृतसर फतेहगढ़ साहिब रूट शामिल है। बुधवार को किसान संगठन ने घोषणा की थी कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।