Sonia Gandhi Admitted in Sir Ganga Ram Hospital: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Ex Congress President Sonia Gandhi) को दिल्ली (Delhi) के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी मीडिया में आई तमाम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं (Congress Worker) ने उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई। सोनिया गांधी को श्वसन संबंधी वायरल इन्फेक्शन (Viral Infection) था और अपने रूटीन चेक अप (Routine Check-up) के लिए वो अस्पताल (Hospital) पहुंची थीं। इस बात को लेकर बाद में अस्पताल प्रशासन (Hospital Administration) ने एक बयान भी जारी किया। अस्पताल प्रशासन ने जारी किए गए बयान में बताया कि सोनिया गांधी को क्यों हॉस्टपिटलाइज्ड करना पड़ा।

Priyanka Gandhi भी मां के साथ अस्पताल में

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने बताया, ” कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हमारे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया।” सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गईं। उनके मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।

इस वजह से Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi भारत जोड़ो यात्रा से लौटे थे

सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी मंगलवार से ही अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे। उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात बिताने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह 6 बजे फिर से शुरू हुई। हालांकि, प्रियंका गांधी यात्रा की बहाली में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोपहर बाद उनके शामिल होने की संभावना है।

24 दिसंबर को लिया था Bharat Jodo Yatra में हिस्सा

इसके पहले सोनिया गांधी ने 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। सोनिया गांधी इसके पहले जून में 12 तारीख को इसी अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। 2 जून को सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण भी हुआ था। कांग्रेस पार्टी ने सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि 12 जून 2022 को अचानक उनकी नाक से काफी खून बहने लगा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।